- ज़रूरत पड़ी तो हम FIR कराएंगे: विनेश फोगाट
- WFI को कराना चाहते हैं भंग
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन अब तेज होने की उम्मीद है। गुरूवार की दोपहर पहलवानों की खेल मंत्री के साथ मीटिंग भी हुई। जिसके बाद विनेश फोगाट ने कहा कि हमें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। हम WFI को भंग कराना चाहते हैं। हम WFI अध्यक्ष का इस्तीफा चाहते हैं। यदि हमें मजबूर किया गया, तो हम FIR भी दर्ज करवाएंगे। बृजभूषण शरण सिंह को जेल भेजवाएंगे।
पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि दो दिनों से हमारा प्रदर्शन चल रहा है। हमें सरकार या उनके प्रतिनिधियों के ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। हमें जान का खतरा है, बावजूद इसके पुलिस हमें प्रोटेक्शन नहीं दे रही। शोषण एक कमरे में होता है, ऐसी जगह कैमरे नहीं लगाए जाते। हमारे साथ वे लड़कियां हैं, जो इसे साबित कर सकती हैं।
ओलंपिक रेस्लर साक्षी मलिक ने कहा कि हम पीएम सर से निवेदन करते हैं कि वे न्याय दिलवाएं। अभी तक सरकार ने इसपर कोई एक्शन नहीं लिया है। सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा। हम WFI को भंग करना चाहते हैं। हर जगह उनके लोग मौजूद हैं। हमें केरल और महाराष्ट्र से भी पीड़िताओं का फोन आ रहा है।