- डॉ. जयदीप आर्य ने पीएम द्वारा योग (Yoga) को बढ़ावा देने पर की उनकी सराहना
- योग के प्रति लोगों में जागरूक भी किया
वाराणसी। नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य शुक्रवार को वाराणसी में चल रहें खेलो इंडिया (Khelo India) गेम के योगासन स्पर्धा में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने के लिए पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और योग को प्रोत्साहित करते हुए इसके लिए लोगों में जागरूक भी किया। वहीं पीएम मोदी द्वारा योग (Yoga) को इतना बढ़ावा देने पर उनकी सराहना भी की। उन्होंने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि भारत में योगासन (Yoga) का स्वर्णिम काल आने वाला है।

नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि योगासन भारत देश की मूल विधा है। प्राचीन काल से यह भारत की संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा रही है। मगर वैश्विक स्तर पर भारत की इस संस्कृति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई पहचान दिलाई है।
आज पूरी दुनिया में योग (Yoga) का डंका बज रहा – डॉ. आर्य
उन्होंने कहा कि पीएम के प्रयास और पहल का नतीजा है कि आज पूरी दुनिया में योग का डंका बज रहा है। न केवल यूरोप बल्कि लैटिन अमेरिकी और अफ्रीकी देशों में भी योगासन (Khelo India) करते लोग देखे जा सकते हैं। योगासन को खेलों की दुनिया में विश्व स्तरीय पहचान दिलाने की कवायद शुरु हो गई है। भारत की इसमें अग्रणी भूमिका है।

सरकार के स्तर पर योगासन (Yoga) स्पोर्ट्स को बहुता बढ़ावा मिल रहा है। सरकारी प्रयासों का नतीजा है कि आज योगासन (Yoga) यूनिवर्सिटी खेलों में सर्वाधिक खिलाड़ियों वाला खेल बन गया है।

वहीं उन्होंने यह भी बताया कि देश के 30 राज्यों में योगासन फेडरेशन युवा एथलीटों की नई जड़ को तैयार कर रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन काम कर रहा है। राष्ट्रीय फेडरेशन भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है और इसी साल आठ से 12 मार्च तक योगासन (Khelo India) की वीमेन लीग 10 का आयोजन किया गया। इसमें 10 राज्यों की कुल 2500 महिलाओं ने हिस्सा लिया। यह ऐसी लीग है जिसमें महिलाएं घर पर रहकर ही खुद को योगासन की मदद से स्वस्थ और प्रसन्न रख सकती हैं।

डॉ. आर्य ने बताया कि भारत समेत दुनिया के लगभग 40 देशों में योगासन (Yoga) स्पोर्ट्स का आयोजन हो रहा है। यह अपने आप में एक कीर्तिमान है। आने वाले दिनों में एशियाई चौंपियनशिप और वर्ल्ड योगासन टूर्नामेंट में भारतीय योगासन एथलीट अपनी प्रतिभा का परचम लहराते नजर आएंगे।