वाराणसी। वाराणसी में कई जगहों पर फर्जी मतदाताओं के पकड़े जाने की खबर है। ऐसे में नरिया वार्ड के प्राथमिक विद्यालय पर तीन फर्जी मतदाता के पकड़े जाने पर हंगामा मचा गया। जिसके बाद वहां बूथ के बाहर उपस्थित दो प्रत्याशी और उनके समर्थक आपस में उलझ गए।
सूचना पर पहुंचे एसीपी भेलूपुर ने हल्के बल प्रयोग के बाद भीड़ को खदेड़ा। जिसके बाद शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराया गया। सूत्रों के अनुसार, सूचना मिलने पर सीपी अशोक मुथा जैन व अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह भी उपस्थित हो गए।

