- वाराणसी के त्रिलोचन घाट का मामला
दिलशाद अहमद
वाराणसी। आदमपुर थाना अंतर्गत त्रिलोचन घाट पर गंगा में स्नान करते हुए बुधवार को एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची। NDRF टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 2 घंटे के भीतर शव को खोजकर बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक युवक सुबह ही स्नान कर रहा था। इस दौरान वह अचानक से डूबने लगा। घटना की जानकारी होते ही घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। किन्तु पानी गहरा होने के कारण युवक डूब गया। सूचना मिलने के कुछ ही मिनट बाद पहुंची पुलिस और NDRF टीम ने शव को बाहर निकाला। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, त्रिलोचन घाट और उसके आसपास के घाटों पर पानी गहरा है। जिसके चलते यहाँ आये दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। प्रशासन को यहाँ पर एक चेतावनी बोर्ड लगानी चाहिए, जिससे लोग गहरे पानी की ओर न जाएं।

