• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल खान-पान

कुछ मीठा खाने का मन तो बनाईये कुरकुरी जलेबी की रेसिपी

by Lucknow Tutorial Team
May 29, 2023
in खान-पान, लाइफस्टाइल
0
कुछ मीठा खाने का मन तो बनाईये कुरकुरी जलेबी की रेसिपी
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जलेबी उत्तर भारत की बहुत ही पसन्द की जाने वाली मिठाई है। आमतौर जलेबी के लिये बैटर एक दिन पहले से तैयार करना होता है। लेकिन हम बिना जलेबी के घोल को रखे या खमीर (yeast) के भी कुरकुरी रसीली जलेबी घर पर ही बना सकते हैं ओर वो भी एकदम आसानी से तैयार कर सकते हैं।


आवश्यक सामग्री-

मैदा- 1 कप (125 ग्राम )
उड़द दाल- 1/4 कप (50 ग्राम ) भीगी हुई
चीनी- 2 कप (450 ग्राम )
रेड फूड कलर- ½ चुटकी से भी कम
बेकिंग पाउडर – 1/3 छोटी चम्मच
इलायची- 6-7
नींबू – ½ या 1 छोटी चम्मच रस
घी या रिफाइन्ड तेल- जलेबी तलने लिए


विधि-


जलेबी बैटर तैयार करें-
उड़द दाल को धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिए।2 घंटे बाद दाल से अतिरिक्त पानी हटा कर दाल को मिक्सर जार में डालें, दाल को पीसने के लिये जितना पानी आवश्यक हो मिलायें और बारीक पीसकर पेस्ट तैयार कर लीजिए।

मैदा को एक बड़े प्याले में लीजिए, बेकिंग पाउडर और रेड फूड कलर डालकर मिला लीजिए। अब मैदा में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मैदा की गुठलियां खत्म होने तक चिकना घोलकर बनाकर तैयार कर लीजिए।
मैदा के घोल में पीसी हुई उड़ड की दाल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। बैटर को बहुत ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा नहीं करना हैं, बैटर तैयार हैं,इतना बैटर बनाने में 3/4 कप पानी का उपयोग हुआ है। जलेबी बनाने के लिए बैटर तैयार है। जलेबी के लिए चाशनी बनाकर तैयार कीजिये।


इलायची को छीलकर, बीजों का पाउडर बना लीजिए।

चाशनी तैयार करें
चाशनी बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में चीनी और डेढ कप पानी डालकर पकने के लिये रख दीजिए, चीनी को तब तक पकाइए, जब तक वह पूरी तरह सेपानी में घुल न जाए, हर 1-2 मिनिट में चलाते रहें। चीनी पानी में घुलने के बाद चाशनी को 4-5 मिनिट और पका लीजिए।

अब इसे चैक कीजिये, चमचे से 1- 2 बूंद चाशनी की किसी प्याली में निकालिये, ठंडी होने के बाद, उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये, चाशनी में 1 तार बन रही हो तो, चाशनी बन कर तैयार है, अगर चाशनी में तार बिलकुल नहीं बन रहा है, तब उसे और 1-2 मिनिट पकाइये और फिर से इसी तरह चैक कीजिये, जैसे ही आपको 1 तार की कनसिसटेन्सी मिल जाय, गैस बन्द कर दीजिये।

चाशनी में 1 छोटी चम्मच नींबू का रस‌ मिला लीजिए, जिससे कि चाशनी जमेगी नहीं। इस‌में कुटी हुई इलायची पाउडर डाल कर मिला दीजिए, चाशनी बनकर तैयार हैं।


जलेबी बनायें-
जलेबी बनाने के लिए कड़ाही में घी डालकर गरम कीजिए। जलेबी बनाने के लिए एक कोन लीजिए, (आप चाहें तो सॉस की बोतल में बैटर भर कर बना सकते हैं या फिर कोई पालिथिन में बैटर भरकर जलेबी बनाई जा सकती है)।


कोन को ग्लास के ऊपर रखकर बैटर को कोन में भर लीजिए। कोन को नीचे से बिलकुल छोटा सा काट लीजिए। मीडियम हाई गरम तेल होने पर, कोन को थोड़ा- थोड़ा दबाते हुए इसकी की धार को हाथ से -गोल गोल चलाते हुये कढ़ाई में डालिये, और जलेबी का आकार दीजिये, जितनी जलेबी कढ़ाई में आ जाय उतनी जलेबी कढ़ाई में डाल दीजिए।

जलेबी को पलट पलट कर अच्छी क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए। जलेबी के क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने पर जलेबी को निकालकर कलछी पर रख लीजिए, जिससे उस‌का अतिरिक्त घी कड़ाही पर वापस चला जाए, और गरम जलेबी को तुरन्त चाशनी में डाल दीजिए।1-2 मिनट तक जलेबी को चाशनी में डूबा रहने दीजिए, जलेबी के अन्दर चाशनी भर जाती है, उसके बाद उसे चाशनी से निकाल कर प्लेट में रखें। इसी तरह सारी जलेबी तल कर चाशनी में डालकर तैयार कर लीजिए।

गरमा गरम स्वादिष्ट इंसटेंट जलेबी बनकर तैयार हैं, इसे परोसिये और इसके स्वाद का मजा लीजिए।

सावधानी-

जलेबी के लिए बैटर बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए।
जलेबी तलने के लिए घी मीडियम से थोडा़ सा ज्यादा गरम होना चाहिए। अगर तेल कम गरम होगा तो जलेबी फूलेगी नहीं और अगर ज्यादा गरम होगा तो जलेबी जल्दी से जल जाएगी।
जलेबी को हल्की गरम चाशनी में डुबायें, चाशनी जलेबी के अन्दर तुरन्त चली जायेगी और बहुत अच्छी जलेबी तैयार होंगीं।
यह जलेबी को 8-10 घंटे बाद भी कुरकुरी बनी रहतीं हैं।

Anupama Dubey

Tags: कुरकुरी जलेबीजलेबीजलेबी रेसिपी
Previous Post

आपको चाहिए पार्लर जैसी फेयरनेस तो लगाऐं दही से बने फेस पैक्स

Next Post

चाहते है ब्लैक हेड्स का सफाया तो बनाये चावल का ये home-made स्क्रब, जानें इस्तेमाल का तरीका और फायदे

Next Post
चाहते है ब्लैक हेड्स का सफाया तो बनाये चावल का ये home-made स्क्रब, जानें इस्तेमाल का तरीका और फायदे

चाहते है ब्लैक हेड्स का सफाया तो बनाये चावल का ये home-made स्क्रब, जानें इस्तेमाल का तरीका और फायदे

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights