• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल खान-पान

बनाईये Street Style Samosa बिल्कुल आसान टिप्स और ट्रिक के साथ

by Lucknow Tutorial Team
May 26, 2023
in खान-पान, लाइफस्टाइल
0
बनाईये Street Style Samosa बिल्कुल आसान टिप्स और ट्रिक के साथ
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

समोसा भारत का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसमे उसकी बाहरी (खस्ता) कुरकुरी परत मैदे से बनी होती है और अंदर आलू, मटर और मसालों का मिश्रण भरा होता है। यह सभी उम्र के लोगों का एक पसंदीदा नाश्ता है और इसे मसाला चाय, इमली की चटनी और हरे धनिया की चटनी के साथ आम तौर पर शाम के नाश्ते में सर्व किया जाता है। इसे आप अपनी पसंद के अनुसार ज्यादा या कम तीखा और खट्टा बना सकते है। आज हम इस रेसिपी की मदद से घर पर समोसा बनाना सीखते है।


आवश्यक सामग्री-
समोसे का आटा तैयार करने के लिये :
मैदा – 2 कप (250 ग्राम)
अजवायन – 1/2 छोटी चम्मच
तेल – 4 बड़ी चम्मच (60 ग्राम)
नमक – 1/2 छोटी चम्मच
स्टफिंग के लिये-
उबले आलू – 4 (400 ग्राम)
हरे मटर के दाने – 1/2 कप
हरा धनिया- 2-3 बड़ी चम्मच
हरी मिर्च – 2-3 बीज निकाल कर बारीक कटी हुई
अदरक – 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
जीरा पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
गरम मसाला – 1/2 छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – समोसे तलने के लिए


विधि-
समोसे के लिये सबसे पहले आटा गूंथ कर तैयार कीजिये, इसके लिए मैदा को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिए। मैदा में नमक, अजवायन को क्रश करके डाल दीजिये और तेल डाल कर सारी चीजों को मिक्स कर लीजिये। आटे में थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुये सख्त आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये। गुथे आटे को ढककर 15-20 मिनिट के लिए रख दीजिये, आटा फूल कर सेट हो जायेगा। जब तक आटा सेट होता है, तब तक समोसे में भरने के लिये स्टफिंग तैयार कर लीजिये।
स्टफिंग तैयार करने के लिए-

पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये, तेल में बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल कर हल्का सा भून लीजिए। अब मटर के दाने डालिये मिक्स कीजिए और इनमें 1बड़ा चम्मच पानी डाल कर इन्हें ढक दीजिए और 2 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए।2 मिनिट बाद मटर नरम होकर तैयार हो जायेगी। इनमें आलू को छीलकर छोटा छोटा तोड़ कर डाल दीजिए, साथ में 3/4 छोटी चम्मच नमक, धनियां पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिक्स होने तक भून लीजिये। स्टफिंग तैयार है, स्टफिंग में थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर मिक्स कीजिए। स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिये।


समोसे बनाइये-

20 मिनिट बादा आटा सेट होकर तैयार हो गया है। समोसे के आटे को मसल-मसल कर चिकना कर लीजिये, आटे में से छोटी-छोटी लोई तोड़ लीजिये, 1 लोई उठाएं और पेड़े जैसा गोल कीजिए अब इसे चकले पर रखिये और बेलन से पतला बेल लीजिये। बेली हुई इस पूरी को बीच से लम्बाई में 2 भागों में काट कर बांट लीजिये। एक भाग को उठाकर हाथ पर रखिये, कटे हुये किनारे के आधे भाग पर उंगली से पानी लगाइये। दूसरे आधे भाग को उसके ऊपर रखते हुये कोन बना लीजिये। कोन में स्टफिंग भरिये, समोसे को ऊपर से आधा इंच खाली रहने दीजिये, खाली भाग में अन्दर की ओर उंगली से पानी लगाइये। पीछे की ओर एक प्लेट डाल दीजिये, अब दोनो किनारे मिलाकर चिपका दीजिये, तैयार समोसे को प्लेट में रख दीजिये। ऐसे ही सारे समोसे भरकर तैयार कर लीजिये।

तैयार किए हुए समोसों को 1 घंटे के लिए ऎसे ही रख दीजिए ये खुश्क होकर तैयार हो जाएंगे इसके बाद इन्हें तलिए। समोसे को तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये। तेल गरम हुआ है इसके लिए थोड़ा सा आटा तेल में डाल कर देखें आटा हल्का सिक रहा है तो तेल समोसे तलने के लिए एकदम सही गरम है। हलके गरम तेल में 4 – 5 या जितने समोसे कढ़ाई में एक बार में आ जायं डाल दीजिये, धीमी आंच पर समोसे 5-6 मिनिट सिकने दीजिए। इसके बाद आंच को मीडियम कीजिए और समोसे को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये। समोसे अच्छे से तल कर तैयार हैं। इन्हें तेल में से निकाल कर कढा़ई के किनारे पर रोक लीजिए जिससे की इनमें से अतिरिक्त तेल निकल कर कढा़ई में वापिस चला जाए। तले समोसे प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर पर निकाल कर रखिये।

अगले बैच के समोसे तलने के लिए तेल को थोड़ा ठंडा होने दीजिए गैस बंद कर दीजिए।2 मिनिट बाद गैस आन कीजिए समोसे तलने के लिए तेल में डाल दीजिए और पहले बताए हुए तरीके से समोसे तल कर तैयार कर लीजिए सारे समोसे इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिए। गरमा गरम टमाटर सॉस, मीठी चटनी या हरे धनिये की तीखी चटनी के साथ सर्व कीजिए और खाइये।

Anupama Dubey

Related Posts:

  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • 20220308_225255
    बनाइए दाबेली रेसीपी-दाबेली मसाला व चटनी के साथ
  • bnana123
    कच्चे केले की खस्ता मसाला पूरी
  • maxresdefault (10)123456789
    कृस्पी और टेस्टी खाने का मन है तो बनाइये नारियल…
  • circus movie poster
    Circus Trailer: इलेक्ट्रिक मैन बने रणवीर सिंह,…
  • mathri-recipe-9-500x375123456789
    बनाईये अलग स्वाद वाली चनादाल की कुरकुरी खस्ता…
Tags: aloo samosacrispy samosasamosaStreet Style Samosa
Previous Post

बनाईये Quick n Crispy Rice Dosa Recipe वो भी मिनटों में

Next Post

Summer Camp : बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज से प्रभावित होगी पर्सनालिटी

Next Post
summer camp

Summer Camp : बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज से प्रभावित होगी पर्सनालिटी

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.