• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बिश्नोई गैंग की योजना और हत्या से जुड़ी अहम जानकारियां आईं सामने

by Abhishek Seth
October 17, 2024
in देश-विदेश
0
NCP
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच में तेजी आई है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, इस हत्याकांड में बिश्नोई गैंग के दो अलग-अलग मॉड्यूल शामिल थे। बाबा सिद्दीकी की हत्या को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने पहले एक सेकंड-हैंड बाइक खरीदी और 25 दिनों तक मुंबई में रहकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। 12 अक्टूबर को निर्मल नगर में जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

बाइक से गिरे शूटर्स, बदला हत्या का प्लान

आरोपी शुभम लोनकर के गिरफ्तार भाई प्रवण लोनकर ने दूसरे आरोपी हरीश के बैंक खाते में 60,000 रुपये बाइक खरीदने के लिए ट्रांसफर किए थे। आरोपियों ने बाइक का उपयोग करते हुए कई बार रेकी की, लेकिन एक दिन दो शूटर बाइक से गिर गए, जिससे उन्हें लगा कि बाइक से हत्या करने में जोखिम है। इसके बाद उन्होंने बाइक का प्लान रद्द कर ऑटो से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस बाइक को जब्त कर लिया है।

पहचान छिपाने के लिए साथ लाए थे एक्स्ट्रा शर्ट

वारदात के दिन आरोपियों ने पहचान बदलने के लिए एक-एक अतिरिक्त शर्ट अपने साथ रखी थी। हत्या के बाद तीन में से दो शूटरों ने शर्ट बदल भी ली थी। हत्या में तीन पिस्तौलों का इस्तेमाल किया गया था—एक ऑस्ट्रेलियाई ग्लॉक, एक तुर्की पिस्तौल, और एक देसी हथियार। पुलिस ने इन तीनों हथियारों को बरामद कर लिया है।

जीशान सिद्दीकी के कार्यालय को क्यों चुना गया?

शूटर्स ने 25 दिनों तक बाबा सिद्दीकी के मूवमेंट का अध्ययन किया। उन्होंने देखा कि सिद्दीकी अधिकतर समय अपनी गाड़ी में ही रहते थे, लेकिन जब वे जीशान के कार्यालय आते थे, तो कुछ दूरी पैदल चलते थे। इस जानकारी के आधार पर शूटर्स ने जीशान सिद्दीकी के ऑफिस को वारदात स्थल के रूप में चुना।

हत्या के संभावित कारणों की जांच

क्राइम ब्रांच फिलहाल चार एंगल से इस हत्याकांड की जांच कर रही है, जिसमें प्रमुख एंगल्स हैं:

  1. प्रॉपर्टी विवाद
  2. एसआरए प्रोजेक्ट से जुड़ा विवाद
  3. राजनीतिक रंजिश
  4. सलमान खान के करीबी होने के चलते

कौन थे NCP नेता बाबा सिद्दीकी?

बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र की राजनीति का एक चर्चित चेहरा थे। इस साल उन्होंने कांग्रेस छोड़कर एनसीपी (अजित गुट) का दामन थामा था। 48 सालों तक कांग्रेस से जुड़े रहे सिद्दीकी तीन बार बांद्रा पश्चिम से विधायक भी रह चुके थे। उन्होंने महाराष्ट्र में राज्य मंत्री का पद भी संभाला था। उन्हें उनकी भव्य इफ्तार पार्टियों के लिए जाना जाता था, जहां बॉलीवुड के बड़े सितारे, जैसे सलमान खान और शाहरुख खान, शरीक होते थे।

Highlights

  • बाइक से गिरे शूटर्स, बदला हत्या का प्लान
  • पहचान छिपाने के लिए साथ लाए थे एक्स्ट्रा शर्ट
  • जीशान सिद्दीकी के कार्यालय को क्यों चुना गया?
  • हत्या के संभावित कारणों की जांच
  • कौन थे NCP नेता बाबा सिद्दीकी?
  • Subscribe our channel

    Related Posts:

    • Liberation Day of Dadra and Nagar Haveli
      कब मिली थी दादरा एवं नगर हवेली को आजादी (Liberation…
    • Mass Murder
      Mass Murder: वाराणसी में सनसनीखेज हत्याकांड का…
    • India
      India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
    • Lawrence
      Lawrence का भाई अनमोल अमेरिका से गिरफ्तार, बाबा…
    • NIA
      NIA ने दिल्ली एयरपोर्ट से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के…
    • Murder Case
      Murder Case: 29 वर्ष पुराने हत्याकांड के दो आरोपियों…
    Previous Post

    Bahraich Violence: राम गोपाल मिश्रा की हत्या के मुख्य आरोपी सरफराज और तालीम का एनकाउंटर, दोनों आरोपी घायल

    Next Post

    Varanasi: भेलूपुर में मामूली विवाद में बवाल, युवक ने मुस्लिम युवक पर फरसे से किया हमला, सैकड़ों पहुंचे थाने

    Next Post
    Varanasi:

    Varanasi: भेलूपुर में मामूली विवाद में बवाल, युवक ने मुस्लिम युवक पर फरसे से किया हमला, सैकड़ों पहुंचे थाने

    Web Stories

    10 Things to know about The Kerala Story
    Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
    ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
    गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
    बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

    Recent Posts

    • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
    • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
    • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
    • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
    • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
    • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
    • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
    • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
    • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
    • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
    • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
    • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
    • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
    • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
    • #69224 (no title)
    • #69281 (no title)
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    No Result
    View All Result
    • #69224 (no title)
    • #69281 (no title)
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव