• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

आजमगढ़: किसान नेता की गिरफ्तारी से आक्रोश, ग्रामीणों ने घेरा एसपी कार्यालय

by Abhishek Seth
December 26, 2022
in वाराणसी
0
आजमगढ़: किसान नेता की गिरफ्तारी से आक्रोश, ग्रामीणों ने घेरा एसपी कार्यालय
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • एसपी की सूझबूझ से स्थिति हुई सामान्य

अमित कुमार राय

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उस समय काफी गहमागहमी का माहौल पैदा हो गया, जब मैगसेसे एवार्ड से सम्मानित डा.संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में किसान आन्दोलनकारियों ने एसपी कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। आन्दोलनकारी पुलिस अधीक्षक को अपना शिकायती पत्र सौंपने के लिए गये थे। कुछ देर तक पुलिस कार्यालय पर काफी गहमा गहमी का माहौल बना रहा है। धरने पर बैठे किसान नेताओं को पुलिस ने चारो तरफ से घेर रखा था। उनकी गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस वैन भी बुला ली गई थी। स्थिति को भांपते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सूझबूझ दिखाते हुए किसान नेताओं के प्रतिनिधि मण्डल को मिलने के लिए बुलाया और उनकी बातें सुनी। काफी देर तक किसान नेताओं की पुलिस अधीक्षक से वार्ता हुई। पुलिस अधीक्षक से मिलने और उनके समक्ष अपनी बात रख आन्दोलनकारी वहां से मन्दुरी खिरियाबाग के लिए रवाना हो गये।

एसपी कार्यालय पर धरना देते ग्रामीणों को समझाती पुलिस

75 दिनों से धरने पर बैठे हैं किसान-मजदूर

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को सौंपे गये ज्ञापन में डा.संदीप पाण्डेय ने बताया कि खिरिया बाग, जमुआ के किसान-मजदूर पिछले 75 दिन से धरने पर बैठे हैं। हमारे आंदोलन के समर्थन में वाराणसी से एक पदयात्रा 24 दिसंबर को आने वाली थी उसी को लेकर वाराणसी गए आंदोलन से जुड़े राजीव यादव और विनोद यादव के अपहरण की सूचना ढाई बजे के करीब मिली। हमने लगातार उनसे संपर्क किया पर दोनों का मोबाइल बंद जा रहा था। उनके साथ गए लोगों ने बताया कि जब 112 पर अपहरण की सूचना दी तो वहां की स्थानीय पुलिस ने बताया कि एसटीएफ क्राइम ब्रांच ने उन्हें उठाया है। देर रात सूचना मिली कि दोनों को छोड़ दिया गया है। हमने इस संदर्भ में राजीव यादव से बात की तो उन्होंने बताया कि उनसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के नाम पर किसानों-मजदूरों की जमीन-मकान छीनने के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बारे में पूछताछ की गई।

आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से चला रहे

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से हम आंदोलन चला रहे हैं. इस सवाल पर हमारे पक्ष में विधानसभा और लोकसभा में भी सवाल उठ चुके हैं ऐसे में हमारे आंदोलन से जुड़े किसी व्यक्ति का अपहरण कर कई थानों से घूमते हुए, उसे कंधरापुर थाना ले जाकर जिस तरीके से रिहा किया गया वो स्पष्ट करता है कि प्रशासन आंदोलन को तोड़ने की साजिश के तहत इस तरह की गैरकानूनी कार्रवाई कर रहा है। एक किसान नेता को जिस तरह से अपराधियों की तरह उठाया गया, मारा-पीटा गया और उससे पिस्टल के बारे में पूछताछ की गई वो बताता है कि उन्हें फर्जी मुकदमे में फ़साने की साजिश के तहत यह कार्रवाई की गई। जिन अपहरणकर्ताओं ने राजीव यादव और विनोद यादव का अपहरण किया उनके ऊपर मुकदमा दर्ज करते हुए इस साजिश में संलिप्त सभी दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में दंडात्मक कार्रवाई की जाय।

Previous Post

आजमगढ़: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, परिवार में मचा कोहराम

Next Post

Jaunpur: कोरोना में दिवंगत पत्रकारों के परिवारजनों को दी गई आर्थिक सहायता

Next Post
Jaunpur: कोरोना में दिवंगत पत्रकारों के परिवारजनों को दी गई आर्थिक सहायता

Jaunpur: कोरोना में दिवंगत पत्रकारों के परिवारजनों को दी गई आर्थिक सहायता

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव