• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

जिसने देखा अवाक रहा, जो चूका उसकी सोच से भी बाहर, ‘दिव्य कला शक्ति’ कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों की अनोखी प्रस्तुति

by Abhishek Seth
May 27, 2023
in वाराणसी
0
जिसने देखा अवाक रहा, जो चूका उसकी सोच से भी बाहर, ‘दिव्य कला शक्ति’ कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों की अनोखी प्रस्तुति
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी। असमर्थता में भी सामर्थ्य प्रदर्शन का अद्भुत नजारा शनिवार की शाम जिसने भी देखा, अवाक रह गया। जिसने नहीं देखा वो सोच भी नहीं सकेंगे कि क्या नेत्रहीन, मूक, बधिर और अपंग बच्चे ऐसा भी कर सकते हैं? सुन नहीं सकते लेकिन संगीत दे रहे हैं। चल नहीं सकते झूम-झूमकर शास्त्री, उपशास्त्रीय, लोक और फ्यूजन डांस कर रहे हैं। भाव-भंगिमाएं दे रहे हैं। वाकई यह यादगार अवसर था।

फोटो क्रेडिट- शंकर चतुर्वेदी

सिगरा स्थित रुद्राक्ष सभागार में शाम को यूपी समेत छह राज्यों के दिव्यांग कलाकारों ने ‘दिव्य कला शक्ति’ कार्यक्रम के तहत जो कुछ भी पेश किया वह न सिर्फ गहरी छाप छोड़ गया बल्कि जो शारीरिक रूप से हरएक स्तर पर सक्षम हैं उनके लिए सब रहा कि दिल में जज्बा और कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो क्या नहीं किया जा सकता। आयोजन में कोलकाता की रिनी भट्टाचार्जी का पैर से पियानों बजाना, झारखंड की अनन्या भारद्वाज का गायन, बिहार की शाइस्ता परवीन के गीत, नृत्य में सत्या-सागरिका का सामंजस्य ही नहीं अन्य प्रस्तुतियों ने प्रशंसा तो बटोरी, साथ ही उनके प्रयासों को देख तमाम दर्शकों की आंखें सुखद अनुभव से नम भी हुईं।

फोटो क्रेडिट- शंकर चतुर्वेदी

आयोजन में जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विवि चित्रकूट के बच्चों द्वारा ‘ओम नम: शिवाय’ से आरंभ गीत में योग और नृत्य का संगम और उसमें कई कठिन ब्लॉक बनाते हुए तय समय सीमा के भीतर प्राणायाम का भी प्रदर्शन अत्यंत श्रमसाध्य पूर्वाभ्यास और असीमित आत्मविश्वास का परिचायक रहा। इसके अलावा ‘ये आंगन ये द्वारे’ गीत से शुरु क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, फोक और फ्यूजन डांस की प्रस्तुति मानो दिव्यांग कलाकारों के सफल प्रयासों का चरम था। कार्यक्रमों में कोरोक बिस्वास, मानसी श्रीवास्तव, रिंपा रॉय आदि कलाकार भी थे।

फोटो क्रेडिट- शंकर चतुर्वेदी

तारीफ उनकी भी जिन्हों ने बेहद धैर्य के साथ सभी प्रस्तुतियां तैयार करायीं। सभी प्रस्तुतियों का संयोजन सुविख्यात नृत्यांगना रानी खामन के निर्देश में था। कार्यक्रम में किरण सोसाइटी, झारखंड दिव्यांग समिति, इंस्टीट्यूट फॉर दि हैंडीकैप्ड एंड बैकवर्ड पिपल, नववाणी, जीवन ज्योति विशेष विद्यालय आदि के बच्चों के प्रस्तुतियां रहीं। मंच संचालिका ज्योति सिंह ने बेहतरीन स्क्रिप्ट के साथ स्टेज पर अपना अच्छा होमवर्क भी दिखाया। अंत में ज्योति के आह्वान पर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने अपने अपने मोबाइल फ़ोन के टॉर्च जलाकर दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल के आोजन की सराहना करते हुए दिव्यांगजनों के लिए अधिक से अधिक कार्यक्रम करने की सलाह दी ताकि ऐसे बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिले। इस मौके पर डीएम एस. राजलिंगम एवं सीडीओ हिमांशु नागपाल की विशिष्ट उपस्थिति रही।

फोटो क्रेडिट- शंकर चतुर्वेदी
फोटो क्रेडिट- शंकर चतुर्वेदी
फोटो क्रेडिट- शंकर चतुर्वेदी

Related Posts:

  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • ENT
    खुशखबरी: अब बड़ी उम्र के मूक-बधिर भी बोलेंगे और…
  • Raj Didi Satsang
    Raj Didi Satsang : सत्संग में लगे 4 नहीं 2400 चाँद,…
  • kashi
    सावन से पहले Kashi में रुद्राक्ष का महाबाजार, 3…
  • varanasi
    Varanasi: सेन्ट जॉन्स स्कूल में ‘विशिष्ट प्रतिभावान…
  • Cultural Festival Of Kashi
    Cultural Festival Of Kashi : गंजारी में पीएम मोदी…
Previous Post

प्रदेश के सभी अमृत सरोवरों पर 21 जून को होगा योग दिवस कार्यक्रम

Next Post

सदर अंडरपास सर्वे का काम हुआ पूरा, जल्द शुरू होगा काम

Next Post
सदर अंडरपास सर्वे का काम हुआ पूरा, जल्द शुरू होगा काम

सदर अंडरपास सर्वे का काम हुआ पूरा, जल्द शुरू होगा काम

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
  • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव