• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि 1 मार्च से प्रदेश में बिजली सुधार की एक नई व्यवस्था होगी लागू , समय से जनरेट होंगे बिल

by Lucknow Tutorial Team
February 21, 2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि 1 मार्च से प्रदेश में बिजली सुधार की एक नई व्यवस्था होगी लागू , समय से जनरेट होंगे बिल
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिये हैं कि जिन विद्युत उपभोक्ताओं का अभी तक केवाईसी अपडेट नहीं हो पाया है, उन सभी का फरवरी माह के अन्त तक केवाईसी अपडेट कर लें, इसके लिए ऐसे उपभोक्ताओं से सम्पर्क भी करें। इसके पश्चात जिनका फिर भी रह जाय, ऐसे कनेक्शन की जांच की जाय। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा आज शक्ति भवन में केवाईसी, बिलिंग, राजस्व वसूली, विद्युत चोरी तथा रिवैम्प योजना आदि के सम्बंध में समीक्षा की। उन्होंने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को कहा कि 1 मार्च से प्रदेश में विद्युत की एक नई व्यवस्था लागू होगी। इससे शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं का समय से बिल जनरेट होगा और उनके सम्पर्क माध्यम पर बिल सम्बंधी संदेश भेजा जायेगा तथा उपभोक्ताओं को सतर्क करने के लिए ड्यू डेट से पहले तथा ड्यू डेट के बाद लगातार तीन दिनों तक संदेश भेजा जायेगा। इस व्यवस्था का फायदा यह होगा कि एक उपभोक्ता की बिजली काटने के लिए पूरे मोहल्ले की बिजली नहीं काटनी पड़ेगी। साथ ही उन्होंने बिलिंग साफ्टवेयर को अपग्रेड कर बिलिंग और राजस्व बढ़ाने पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि अब कोई ढिलाई व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कम राजस्व वसूली पर अधिकारियों को भी अपने वेतन की चिंता करनी होगी।

एकेशर्मा ने कहा कि बिजली चोरी को पूर्णत: रोकें तथा बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए उनसे सम्पर्क करने हेतु सभी डिस्कॉम में कॉल सेंटर स्थापित किये जाएं और वसूली के लिए लगातार उनसे सम्पर्क किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50 हजार रुपए से बड़े बकायेदार लगभग 32 लाख हैं। उन्होंने सभी प्रबंध निदेशकों को अपने उपभोक्ताओं को इस नई व्यवस्था के सम्बंध में बताने के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने को कहा। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी के छोटे-छोटे प्रयासों से बिजली विभाग में क्रांतिकारी बदलाव आ सकते हैं, इसके प्रयास किये जाने चाहिए। एके शर्मा ने बताया कि केवाईसी अपडेट में प्रदेश के 3.22 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं में से 90 प्रतिशत तक उपभोक्ताओं का केवाईसी हो चुका है। 1 से 15 फरवरी, तक चलाये गये विद्युत उपभोक्ता पहचान व समाधान पखवाड़ा अभियान में 1.57 करोड़ उपभोक्ता इसमें और जुड़े हैं। इस प्रकार कुल 2.86 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं ने अपना केवाईसी करा लिया है। केस्को ने शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं तक पहुंच बना ली है। इसी प्रकार दक्षिणांचल ने 26.65 लाख उपभोक्ताओं का केवाईसी कर 92 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया। पश्चिमांचल में 10.05 लाख उपभोक्ताओं की केवाईसी नहीं हुई। पूर्वांचल में 27 लाख उपभोक्ताओं का केवाईसी अभी होना बाकी है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं अपग्रेड करने के लिए केन्द्र सरकार के सहयोग से चल रही रिवैम्प योजना में तेजी लाकर शीघ्र ही इसे धरातल पर उतारा जाय, जिससे कि प्रदेश को बेहतर विद्युत व्यवस्था मिल सके।

sudha jaiswal

Related Posts:

  • Power System
    Power System : बिजली चोरी रोको अभियान को और प्रभावी…
  • ak
    बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए रात में भी उन्हें…
  • a
    सावन के धार्मिक आयोजन एवं कांवड़ यात्रा को देखते…
  • Power Cut
    करंट का झटका: अब बिजली कनेक्शन लेना होगा महंगा
  • telecom companies tower
    बिजली कंपनियों के लिए पोल करेंगे ‘कमाई’
  • Indian Police
    Police: भारतीय पुलिस के इतिहास के अनछुए पन्ने, पढ़िए…
Previous Post

शास्त्रीय संगीत की ऐसी ललक, डॉ० रागिनी सरना ने छोड़ दी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी

Next Post

पर्यटकों को बुकिंग और टिकट से मिलेगी मुक्ति, PM मोदी करेंगे ‘काशी पास’ का उद्घाटन

Next Post
पर्यटकों को बुकिंग और टिकट से मिलेगी मुक्ति, PM मोदी करेंगे ‘काशी पास’ का उद्घाटन

पर्यटकों को बुकिंग और टिकट से मिलेगी मुक्ति, PM मोदी करेंगे 'काशी पास' का उद्घाटन

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.