• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Monday, October 5, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

लखनऊ : किसानों की फसलों की सिंचाई को लेकर ऊर्जा विभाग पूरी तरह से सतर्क

by sudha jaiswal
August 9, 2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
लखनऊ : किसानों की फसलों की सिंचाई को लेकर ऊर्जा विभाग पूरी तरह से सतर्क
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

किसानों की फसलों की सिंचाई में किसी प्रकार का संकट नहीं आयेगा
मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऊर्जा और कृषि विभाग सिंचाई के लिए मिलकर कर रहे कार्य: एके शर्मा

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एकेशर्मा ने मंगलवार को विधान सभा में समाजवादी पार्टी के सदस्य लालजी वर्मा द्वारा निजी नलकूप के लिए किसानों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन देने को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए सदन में कहा कि किसानों की फसलों की सिंचाई को लेकर ऊर्जा विभाग पूरी तरह से सतर्क है। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर ऊर्जा और कृषि विभाग सिंचाई के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं। किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के मामले में किसी प्रकार का संकट नहीं आयेगा।

किसानों

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि विद्युत विभाग सिंचाई की सुविधा हेतु किसानों के निजी नलकूपों को उनकी जरूरतों के हिसाब से संयोजन दे रहा है। यहां तक कि प्रदेश के डार्क जोन में भी किसानों को निजी नलकूप हेतु कनेक्शन दिये गये हैं।

अप्रैल, 2022 से मार्च, 2023 तक एक वर्ष में 86,425 निजी नलकूप कनेक्शन दिये गये। अप्रैल, 2023 से विगत चार महीनों में 14,000 निजी नलकूप कनेक्शन दिये गये हैं। इसी प्रकार विभिन्न प्रकार के उपभोक्ताओं को विगत चार महीनों में झटपट पोर्टल के माध्यम से 4,44,434 नये कनेक्शन दिये गये हैं। किसी भी व्यक्ति को अब विद्युत कनेक्शन लेने में कोई व्यवधान नहीं पड़ता। आॅनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से कनेक्शन दिये जा रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस वर्ष की भीषण गर्मी में बिजली की मांग अप्रत्याशित रूप से बढ़ गयी थी। यहां तक कि अभी जुलाई में 28,824 मेगावाट पीक डिमांड रही है। इसके पहले वर्ष 2012 से 2017 तक 12000 से 13000 मेगावाट पीक डिमांड रही। वर्ष 2016-17 में ही अधिकतम पीक डिमांड 16000 मेगावाट थी। इसी प्रकार 01 अप्रैल, 2017 में विद्युत ट्रांसफार्मर की कुल संख्या 12,07,541 थी, जबकि आज दोगुना से भी ज्यादा बढ़कर 26,36,333 ट्रांसफार्मर हो गयी है।

उन्होंने कहा कि विद्युत की अत्यधिक मांग के कारण ट्रांसफार्मर व तारों में लोड बढ़ गया है, जिससे विद्युत आपूर्ति में व्यवधान होता है। जर्जर तारों को बदलने और ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य लगातार चल रहा है। विगत चार महीनों में 5,288 ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की गयी। 801 नये सब स्टेशन बनाये गये, 6845 किमी0 ए0बी0 केबिल लगायी गयी। गत वर्ष की अपेक्षा ट्रांसफार्मर जलने में भी कमी आयी है। अभी तक 0.55 प्रतिशत ही ट्रांसफार्मर जले हैं। जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य लगातार चल रहा है। अभी तक 94,847 ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं।

अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि उपभोक्ताओं को कहीं पर भी समस्या न हो इसके लिए शहरों में 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे में ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य निश्चित रूप से किया जाय। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान एवं जन-प्रतिनिधियों के सुझाव जानने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में 31 जुलाई से 06 अप्रैल, 2023 तक जन-प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किये गये, जिसमें जन-प्रतिनिधियों के बहुमूल्य सुझाव आये हैं जिन पर विद्युत विभाग पूर्णतया अमल करेगा।

एके शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार की पीएम कुसुम सी-1 योजना के तहत निजी नलकूप पम्पों को सोलराइजेशन किया जा रहा है। अनुसूचित जाति/जनजाति, वनटांगिया मुसहर जातियों के लिए इस हेतु 100 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। वहीं पीएम कुसुम सी-2 योजना के तहत कृषि फीडरों का सोलराइजेशन किया जा रहा है। इसमें 90 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें

लखनऊ महापौर ने आर्यभट्ट संगणक प्रयोगशाला का लोकार्पण किया

Previous Post

Administration Meeting: पीस कमेटी की बैठक में पक्षकारों को दिए गए निर्देश, सोशल मीडिया पर संयम बरतने की अपील

Next Post

लखनऊ चिड़ियाघर में 10 अगस्त को विश्व शेर संरक्षण दिवस कार्यक्रम

Next Post
लखनऊ चिड़ियाघर में 10 अगस्त को विश्व शेर संरक्षण दिवस कार्यक्रम

लखनऊ चिड़ियाघर में 10 अगस्त को विश्व शेर संरक्षण दिवस कार्यक्रम

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: होटल के किचन में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
  • Mirzapur: पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश सिंह गौतम के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक, परिजनों से की फोन पर बात
  • Asian Games 2026: भारत ने फिर जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड! पाकिस्तान को 19 रन से हराया
  • Varanasi: ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ – सपा 8 अक्टूबर को करेगी जिला मुख्यालयों पर विशाल धरना-प्रदर्शन
  • राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान; बोले- राहुल गांधी हों अगले PM
  • पूर्व CBI निदेशक एम.नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने
  • Varanasi में विवाद के बाद लाइसेंसी रिवाल्वर से चलाई गोली, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
  • BJP प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा ने किया नामांकन, शिक्षकों के मान-सम्मान और पुरानी पेंशन की बहाली का उठाया मुद्दा
  • Nepal में बड़ा हादसा: नाले में पलटी बस, छह की मौत और 10 घायल, काठमांडू जा रही थी गाड़ी
  • UP कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष,आराधना मिश्रा ‘मोना’ की हुई ताजपोशी

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: होटल के किचन में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
  • Mirzapur: पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश सिंह गौतम के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक, परिजनों से की फोन पर बात
  • Asian Games 2026: भारत ने फिर जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड! पाकिस्तान को 19 रन से हराया
  • Varanasi: ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ – सपा 8 अक्टूबर को करेगी जिला मुख्यालयों पर विशाल धरना-प्रदर्शन
  • राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान; बोले- राहुल गांधी हों अगले PM
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव