• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

लखनऊ में वीना राना के नामांकन से महिला दावेदारी की नई धमक

by Lucknow Tutorial Team
April 20, 2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
लखनऊ में वीना राना के नामांकन से महिला दावेदारी की नई धमक
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। राजधानी के नगर निगम चुनाव में एक सीट सभी की दिलचस्पी का केंद्र बन गई है। दरअसल जानी मानी सोशल एक्टिविस्ट वीना राना इस्माइल गंज द्वितीय वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दावेदारी कर रही हैं। आम तौर पर महिला सीटों पर सभी पॉलिटिकल पार्टी अपने पुरुष नेताओं की पत्नियों को चुनाव में बतौर डमी उतारते रहे हैं, अक्सर वार्ड की जानकारी होना तो दूर वो महिलाएं चुनाव प्रचार में भी नहीं जाती। इससे उलट वीना राना कल से जनसंर्पक में जुट गई है । एक प्रत्याशी के रूप में पाकर पूरे वार्ड में वीना राना की जबरदस्त चर्चा है। वीना राना कहती हैं कि दस वर्ष पहले हमने इस वार्ड से युवा छात्र नेता पीयूष मिश्रा को लड़ाया था,और तब इस चुनाव के संचालन की जिम्मेदारी संभाली थी, इसलिए इस वार्ड के चप्पे चप्पे से मैं वाकिफ हूं और मुझे इस मिथक को भी तोड़ना है कि महिलाएं सिर्फ डमी होती हैं साथ ही आरक्षित महिला सीटों पर भी बड़ी पार्टियां अपनी महिला कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं देते, इसलिए उन्हें हराना जरूरी है ।

क्षेत्र की शिक्षिका प्रतिमा ने बताया वार्ड में महिलाओं की समस्या को कभी देखा ही नहीं गया..साथ ही मच्छर, साफ पानी ,सफाई, जल भराव और सड़क ,स्वास्थ्य केंद्र तो ऐसे मुद्दे हैं जिन्हे जरा सी मॉनिटरिंग और स्किल से वार्ड में दुरुस्त किया जा सकता है, सिर्फ बीमारियों से बचाव ही हो जाय तो इस दौर में हर परिवार की कितनी बड़ी समस्या हल हो जाय ,मगर किसी पार्षद पास ऐसा विजन तो हो। मगर जब हमने वीना राना का ब्रोशर देखा और इनकी मीटिंग सुनी तो हमें लगा ..ऐसा ही नेतृत्व हमे चाहिए।
वीना राना कहती हैं कि लोग ब्रोशर देख कर यकीन ही नहीं करते कि कोई महिला ऐसी भी हो सकती है, गौरतलब है..हर पार्टी की सरकार के खिलाफ वीना के संघर्ष शहर और देश में चर्चित रहे हैं..आशियाना रेप केस से लेकर हालिया हाथरस बलात्कार काण्ड तक वो मोर्चा लेती रहीं और गिरफ्तारियां हुई। मंहगाई, बेरोजगारी, राशन के सवाल और सफाई के मुद्दों पर उन्होंने बड़े संघर्ष किए। अवैध शराब के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन से लेकर सामाजिक सद्भाव और प्रथम स्वाधीनता संग्राम 1857 के इस्माइल गंज क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन में उनकी भूमिका रही है जो पूरे देश में चर्चित हुए। युवाओं और कलाकारों के बड़े सांस्कृतिक आयोजन उन्होंने करवाए हैं, अत: शहर और देश के कई प्रबुद्ध सांस्कृतिक संगठन, कर्मचारी नेता,शिक्षक नेता भी उन्हे सक्रिय समर्थन दे रहे हैं । हाईकोर्ट के वकीलों का एक बड़ा समूह उनके पक्ष में सक्रिय है।

ऐसे में दो विधान सभा और दो लोकसभा क्षेत्र में शामिल ये इस्माइल गंज द्वितीय वार्ड एक हॉट सीट बन गया है और लोगों की दिलचस्पी इस बात में है कि हमेशा पार्टी और दलों को खारिज करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी पर भरोसा जताने वाली ये सीट क्या वीना राना जैसी पढ़ी लिखी,अनुभवी,संघर्ष शील आंदोलनकारी महिला को चुन कर भेजेगी या नहीं। बहरहाल वीना राना जैसी प्रबुद्ध महिलाओं की चुनावी धमक से महिलाओं को डमी प्रत्याशी या प्रतीकात्मक प्रत्याशी वाली पितृसत्तात्मक समझ तो जरूर टूटनी शुरू हो गई है। सनी, बिलाल, सोनू, संहिता,आदर्श, अर्चना, जैसे युवा समर्थकों का कहना है की वीना दीदी के चुनाव प्रचार के साथ हम लोगों की समस्याएं सुनने,संवाद करने की कला आदि भी सीखते जा रहे हैं जो एक तरह से हमारी मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई ही हो रही है।

sudha jaiswal

Related Posts:

  • Liberation Day of Dadra and Nagar Haveli
    कब मिली थी दादरा एवं नगर हवेली को आजादी (Liberation…
  • 12SC1
    किस हॉल के किस टेबल पर किस वार्ड की मतगणना
  • mayor
    Nikay Chunav Result: गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद…
  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • Mission-2024
    Mission-2024: पूर्वांचल में फिर से खाता खोलने को सपा…
  • mohanlalganj
    नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन सभी दल एवं निर्दलीय…
Previous Post

अशोका कई दिनों से नहीं खा रहा खाना, वन्य जीव चिकित्सकों की देख रेख में

Next Post

आईआरसीटीसी यात्रियों को करायेगा लद्दाख की हवाई सैर

Next Post
आईआरसीटीसी यात्रियों को करायेगा लद्दाख की हवाई सैर

आईआरसीटीसी यात्रियों को करायेगा लद्दाख की हवाई सैर

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
  • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव