• Web Story
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Cyber Fraud: इस खूबसूरत डीपी वाली लड़की से बचके रहना बबुआ !

by Abhishek Seth
June 10, 2023
in वाराणसी
0
Banaras News
0
SHARES
43
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Cyber Fraud: खतरा ही खतरा

  • अनजान वीडियो कॉल किया रिसीव तो समझिए बने शिकार
  • वॉट्सएप कॉल कर सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसा रहे जालसाज
  • न्यूड वीडियो कॉल करने वाले स्कैमर्स गिरफ्त में ले ऐंठते हैं पैसे
  • अनजान वीडियो कॉल से खूब बुना जा रहा अश्लीलता का जाल

जितेंद्र श्रीवास्तव

कौन हैं वॉट्सएप पर न्यूड कॉल (Cyber Fraud) करने वाले लोग? आप भी बन सकते हैं ऐसे लोगों के शिकार? वाट्सएप पर हर दिन कोई ना कोई स्कैम चल रहा होता है। जहां लोगों को फंसाने के लिए स्कैमर्स कई तरह की चाल चलते हैं। वाट्सएप पर न्यूड वीडियो कॉल करने वाले स्कैमर्स लोगों के पैसे ऐंठने के लिए तमाम हथकंडे अपनाते हैं। फर्ज करिए आप अपने परिवार के साथ बैठकर वीकेंड एंजॉय कर रहे हों।

तभी आपके फोन की घंटी बजती है, जो टेलीफोन वाली नहीं बल्कि वाट्सएप कॉल वाली होती है। आपको एक अनजान नंबर दिखता है और आप कॉल रिसीव नहीं करते हैं। थोड़ी देर बाद फोन दोबारा बजता है और इस बार भी शायद आप अनजान नंबर की वजह से कॉल इग्नोर कर देते हैं।

    तीसरी बार जब फोन रिंग होता है, तो आप उस वीडियो कॉल (Cyber Fraud) को जरूरी समझकर उठा लेते हैं। जैसे ही आप कॉल रिसीव करते हैं, आपके सामने कुछ ऐसा होता है, जिसकी हमारे समाज में लोग जल्दी चर्चा नहीं करते या फिर शर्म के मारे छुपा ले जाते हैं। स्क्रीन के उस ओर यानी दूसरी तरफ आपको एक न्यूड लड़की (Cyber Fraud) नजर आती है। जब तक आप इस कॉल को डिस्कनेक्ट करते हैं, तब तक आपका एक वीडियो बन चुका होता है। 

    यह वीडियो थोड़े देर बाद आपको वाट्सएप नंबर या फिर फेसबुक पर किसी कथित पुलिस अधिकारी के नाम से आता है। पढ़ने में भले ही यह आपको किसी फिल्मी कहानी जैसी स्थिति लग रही हो, लेकिन वाट्सएप और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर आजकल ऐसे स्कैम चल रहे हैं। स्कैमर्स ऐसे वीडियो भेजकर लोगों को ब्लैकमेल (Cyber Fraud) करते हैं और उनसे पैसे मांगते हैं। कुछ ही लोग ऐसे जालसाजों से बच जाते हैं, जबकि अधिकतर लोग इनके शिकार होते हैं।

    जब पानी सिर से ऊपर बहने लगता है तो साइबर सेल का सहारा लेते हैं। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी होती है और जालसाज अपने मकसद में कामयाब हो चुका होता है।अगर आपको किसी अनजान नंबर या सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो कॉल मिल रही है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि ये आपको धमकी (Cyber Fraud) देकर ब्लैकमेलिंग के चक्रव्यूह में फंसाने की कोशिश हो सकती है।

    पुलिस प्रशासन ने भी ऐसे मामले लगातार रिपोर्ट होने पर साइबर सेल को अलर्ट रहकर कार्रवाई करने के लिए कहा है। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया से जुड़े फेसबुक अकाउंट, मैसेंजर आईडी या अनजान फोन नंबर से वीडियो कॉल प्राप्त होती है। जैसे ही आप वीडियो कॉल उठाते हैं, तो सामने अर्धनग्न या नग्नावस्था में लड़की दिखाई देती है।

    नाम न छापने की शर्त पर ऐसी घटना का शिकार होने वाले लोगों ने बताया कि वीडियो कॉल पर दिखाई देने वाली लड़की के साथ चेहरे की रिकार्डिंग करके या फोन कॉल उठाने वाले व्यक्ति के चेहरे को किसी और न्यूड वीडियो (Cyber Fraud) के साथ मिक्स करके ब्लैकमेल करने के लिए धमकी दी जा रही है। कई लोग लोकलाज के चलते पुलिस के पास अपने साथ हुई घटना की रिपोर्ट भी नहीं करवा रहे। पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से वीडियो कॉल उठाने को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही इस तरह के लोगों को ब्लॉक करके इनकी रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज करवाने के लिए कहा है।

    Cyber Fraud

    साइबर विशेषज्ञों की मानें तो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर नामी-गिरामी लोगों के अकाउंट, आईडी या वाट्सएप नंबर पर गिरोह के लोग फोकस करके वीडियो कॉल कर रहे हैं। क्योंकि नामी-गिरामी लोग जब इस तरह की घटना (Cyber Fraud) के चक्रव्यूह में फंस जाते हैं तो उन्हें गिरोह के लोग ऐसे लोगों को आसानी से ब्लैकमेल करने लगते हैं। साइबर एक्सपर्ट भी इस बात से इत्तफाक रखते हैं कि नामी-गिरामी लोगों को इस इस तरह की गैर कानूनी गतिविधि में फंसाने की प्राथमिकता गिरोह के लोग रखते हैं।

    काशी में भी डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेशनल ही नहीं मीडिया जगत से जुड़े लोग, सोशल वर्कर्स, प्रौढ़ और युवा लोग भी इनके शिकार हुए हैं और निरंतर हो रहे हैं। बात वहीं आकर ठहरती है कि तमाम लोग लोकलाज के भय से साइबर सेल या अपने मित्र-यार से बताने से कतरा जाते हैं। कुछ लोग हिम्मत करते हैं तो उनको तमाम पापड़ बेलने पड़ते हैं। हाल ही में ऐसे मामले पुलिस के पास और रिपोर्ट हुए हैं, जिनमें वीडियो कॉल के जरिये अश्लील जाल में फंसाकर लोगों को ब्लैकमेलिंग के लिए धमकाया गया।

    Cyber Fraud: खूबसूरत लड़की से बात करना पड़ सकता है भारी

    साइबर एक्सपर्ट की मानें तो डिजिटल अपराधी हर दिन तरह-तरह से लोगों को लूटने और ब्लैकमेल करने के तरीके अपना रहे हैं। हालांकि उनके निशाने पर ज्यादातर युवा, प्रौढ़ और रिटायर लोग होते हैं। पुरुषों को लड़कियों और महिलाओं को युवा लड़कों के डिजिटल आमंत्रण (Cyber Fraud) भेजकर फंसाया जाता है। सावधानी इसी में हैं कि ऐसे अनजान लोगों को सीधे ब्लॉक करें और उनसे किसी भी तरह की बातचीत न करें। अगर गलती से उनके चंगुल में फंस गए हैं तो अपनों से जरूर शेयर करें। देश भर में ऐसे हजारों मामले आजकल रोज सामने आ रहे हैं और लोग एक-दूसरे को बता तक नहंी रहे।

    आपके मोबाइल के जरिए अब अपराधी (Cyber Fraud) आपके बेहद करीब है। आपकी कमजोरियों का पता लगाकर बिना अपहरण, डकैती या लूट किये वह आपको लूटते हैं। एक खूबसूरत डीपी वाली लड़की से थोड़ी सी बात करना आपको भारी पड़ सकता है। मीठी बातों, ट्रिक फोटोग्राफी और वीडियो शेयरिंग से कुछ ऐसा मसाला तैयार कर लेते हैं, जिससे आपको ब्लैकमेल किया जा सके।

    फांसने के लिए करते हैं चैट और न्यूड वीडियो कॉल

    साइबर एक्सपर्ट की मानें तो वाट्सएप पर अनजान नंबर से हाय का मैसेज आता है। पूछा जाता है, हां जी बताएं? फिर ऐसा सिलसिला शुरू होता है कि आपके रोंगटे खड़े हो जाए। कोई शातिर अपराधी (Cyber Fraud) आपको सेक्सटॉर्शन का टारगेट बना रहा होता है। वीडियो कॉल पर चेहरा दिखाने की जिद भी करता है यानी सेक्सटॉर्शन के लिए शिकार का वीडियो बनाने के लिए चेहरा अहम होता है।

    यदि आप ऐसे अपराधी की बातों में समा गए तो समझिए फंस गए और गए काम से। इसमें धन-दौलत तो जाती ही है, आपकी इज्जत को भी बट्टा लगता है। पोल खुलने पर समाज में आपको हिकारत भरी निगाहों से देखा जाता है। कहा तो यहां तक जाने लगता है कि देखा राजा, बुढ़ौती में चलनन ह इश्क फरमावे।

    क्या है न्यूड कॉल स्कैम?

    न्यूड कॉल स्कैम में अपराधी (Cyber Fraud) आपको वाट्सएप, फेसबुक या दूसरे सोशल मीडिया के जरिये एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल या मैसेज आएगा। आप उसे उठाते हैं तो कोई महिला आपसे बात करना शुरू कर देगी। बात करते-करते आपकी दोस्ती हो जाएगी, जिसके बाद वह आपको वीडियो कॉल करेगी। अगर आप इस वीडियो कॉल में शामिल हुए तो इसी दौरान अपराधी आपकी फोटो या वीडियो कैप्चर कर लेगा और फिर उसे मॉर्फ कर देगा। अपराधी आपकी तस्वीर को न्यूड फोटो या वीडियो में तब्दील कर देगा और उसे वायरल करने की धमकी देगा। इन धमकियों के बीच वह आपसे भारी रकम की मांग करेगा।

    कई लोग न्यूड फोटो या वीडियो देखकर काफी डर जाते हैं और बदनामी से बचने के लिए वे ऐसे जालसाजों (Cyber Fraud) के शिकार हो जाते हैं। साथ ही ब्लैकमेलर को उनकी मांग के मुताबिक पैसे देने को मजबूर हो जाते हैं। अपनी इज्जत को बचाने के लिए लोग ठगों को पैसे दे देते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ऐसे बहुत ही कम लोग हैं, जो पुलिस में केस दर्ज कराते हैं। हाल में ऐसे बहुत मामले सामने आए हैं। आपके साथ भी ऐसा न हो, इसलिए अनजान वीडियो कॉल से सावधान और सुरक्षित रहें।

    कैसे बचे न्यूड कॉल स्कैम से?

    आपको अगर न्यूड कॉल स्कैम (Cyber Fraud) से बचना है तो सबसे पहले सोशल साइट पर जितने भी अकाउंट है, उन अकाउंट में किसी भी अनजान शख्स को अपना दोस्त न बनाएं। पहले आप फे्रंड रिक्वेस्ट •ोज गए शख्स के बारे में अच्छे से पड़ताल कर लें। अगर आप उसे नहीं जानते हैं तो आप उसे अपना दोस्त न बनाएं. फिर भी अनजाने में आप उनको अपना दोस्त बना भी लेते हैं तो उसके वीडियो कॉल को रिसीव न करें।

    गलती से आप उनका वीडियो रिसीव भी कर लेते हैं तो अपना चेहरा कैमरे के सामने न लाए, इससे आप इस न्यूड कॉल स्कैम से बच सकते हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो हर महीने ऐसे 10 से 15 मामले सामने आ रहे हैं। मगर ज्यादातर मामलों में लोग अपनी बदनामी के डर से पुलिस केस नहीं करवाना चाहते हैं।

    Subscribe our Youtube Channel

    साइबर एकसपर्ट्स की सलाह

    1. किसी भी अनजान नंबर से आए वीडियो कॉल (Cyber Fraud) को कभी पिक नहीं करें।

    2. वॉट्सएप या फेसबुक पर वीडियो सेक्स कॉल के झांसे में कत्तई ना आएं।

    3. अगर गलती से कॉल पिक हों जाए या झांसे में आ गए तो घबराएं नहीं।

    4. अपने फोन के सभी नंबरों को ब्लॉक कर दें और फेसबुक को भी बंद कर दें।

    5. वीडियो वायरल की धमकी दें तो साइबर थाने या आईएफएसओ में शिकायत करें।

    6. 1930 पर कॉल या Cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

    Related Posts:

    • Varanasi Cyber crime IPL
      Cyber Fraud: स्वास्थ्य कर्मी को अश्लील विडियो वायरल…
    • Fraud Arrest
      Fraud Arrest: एटीएम कार्ड बदलकर पैसे उड़ाने वाले दो…
    • Varanasi Cyber crime IPL
      Cyber Crime: एक साल के अंदर 120 लोग हुए साइबर क्राइम…
    • varanasi Cyber Fraud
      Fraud : खुद को बताकर प्रधानमंत्री की भतीजी,…
    • India
      India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
    • Cyber Crime
      Cyber Crime : केवाईसी व पैन अपडेट के नाम पर साइबर…
    Tags: cyber crimeCyber Fraud
    Previous Post

    प्रवर्तन कार्रवाई में 53 ओवरलोड वाहनों का चालान एवं 34 किये बंद

    Next Post

    परिवहन निगम करेगा कार्मिकों की भर्ती

    Next Post
    परिवहन निगम करेगा कार्मिकों की भर्ती

    परिवहन निगम करेगा कार्मिकों की भर्ती

    Recent Posts

    • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
    • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
    • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
    • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
    • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
    • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
    • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
    • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
    • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
    • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
    • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
    • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
    • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
    • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
    • Web Story

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    No Result
    View All Result
    • Web Story

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.