• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Friday, October 2, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi: अनिश्चितकालीन धरने के 10वें दिन प्रतीकात्मक शव बनकर छात्रों ने जताया आक्रोश, चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग पर अड़ा ABVP

by Jansandesh Times
October 2, 2026
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रों की सुरक्षा, परिसर की व्यवस्थाओं और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बीएचयू इकाई का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को दसवें दिन भी जारी रहा। लगातार दस दिनों से धरना चलने के बावजूद मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए अभाविप कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विश्वनाथ मंदिर परिसर के समीप प्रतीकात्मक शव प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता प्रतीकात्मक रूप से शव बनकर लेटे और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

अभाविप कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा और अन्य समस्याओं को लेकर संगठन लगातार विश्वविद्यालय (Varanasi) प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रख रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। संगठन ने प्रतीकात्मक शव प्रदर्शन को प्रशासन की कथित संवेदनहीनता और छात्र हितों की अनदेखी के विरोध में किया गया आंदोलन बताया।

अभाविप बीएचयू (Varanasi) इकाई के अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि अनिश्चितकालीन धरने का शुक्रवार को दसवां दिन है, लेकिन छात्रों की मांगों पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि छात्र सुरक्षा किसी भी विश्वविद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। छात्रों को अपनी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार आंदोलन करना पड़े, यह प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे और परिसर में छात्रों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

इकाई मंत्री अनुराग तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय (Varanasi) प्रशासन की जिम्मेदारी छात्रों को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी कैमरों की संख्या और व्यवस्था को प्रभावी बनाने, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने तथा अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने की मांग उठाई। इसके अलावा मधुबन पार्क की स्वच्छता और समुचित रखरखाव समेत छात्र हित से जुड़े अन्य मुद्दों के समाधान की मांग की गई।

Varanasi 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जारी है धरना

अभाविप की ओर से बताया गया कि उनकी 10 सूत्रीय मांगों में चीफ प्रॉक्टर और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के संबंध में कार्रवाई, शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज मामलों एवं दंडात्मक कार्रवाइयों की समीक्षा तथा छात्रों के कथित उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग शामिल है। संगठन ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनाने, छात्रावासों और सार्वजनिक स्थलों की व्यवस्थाओं में सुधार तथा छात्रहित से जुड़े प्रशासनिक निर्णयों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई है।

इसके अलावा सभागार आवंटन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच, परिसर में मादक पदार्थों के सेवन पर प्रभावी रोक और छात्रों से संबंधित अनुशासनात्मक समितियों की कार्यप्रणाली को सार्वजनिक करने की मांग भी संगठन की ओर से की गई है।

कार्रवाई नहीं होने तक धरना जारी रखने का ऐलान

प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय (Varanasi) प्रशासन को केवल आश्वासन देने के बजाय मांगों पर समयबद्ध और ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। अभाविप ने कहा कि जब तक मांगों पर संतोषजनक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:- अब बुजुर्गों की नहीं, युवाओं की पसंद बनी खादी!

प्रतीकात्मक शव प्रदर्शन के दौरान अर्पण, विश्वास, समर्थ, हर्षित, नम्रता समेत अभाविप के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के माध्यम से संगठन ने विश्वविद्यालय (Varanasi) प्रशासन से छात्रों की सुरक्षा, सम्मान और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर तत्काल हस्तक्षेप कर समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।

Previous Post

अब बुजुर्गों की नहीं, युवाओं की पसंद बनी खादी! Gandhi Jayanti पर खास ऑफर, डेनिम-जैकेट से हर्बल प्रोडक्ट्स तक रेंज उपलब्ध

Next Post

MDR शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मनाया ‘नो यूपीआई डे’, प्रतिष्ठानों पर लगाए पोस्टर, ऑनलाइन भुगतान से बनाई दूरी

Next Post
mdr against protest

MDR शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मनाया ‘नो यूपीआई डे’, प्रतिष्ठानों पर लगाए पोस्टर, ऑनलाइन भुगतान से बनाई दूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • MDR शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मनाया ‘नो यूपीआई डे’, प्रतिष्ठानों पर लगाए पोस्टर, ऑनलाइन भुगतान से बनाई दूरी
  • Varanasi: अनिश्चितकालीन धरने के 10वें दिन प्रतीकात्मक शव बनकर छात्रों ने जताया आक्रोश, चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग पर अड़ा ABVP
  • अब बुजुर्गों की नहीं, युवाओं की पसंद बनी खादी! Gandhi Jayanti पर खास ऑफर, डेनिम-जैकेट से हर्बल प्रोडक्ट्स तक रेंज उपलब्ध
  • Varanasi: पिता-पुत्र के विवाद में चली गोली, लाइसेंसी रिवॉल्वर को लेकर हुई छीना-झपटी, बेटा घायल
  • फ्लैट बुकिंग के नाम पर BHU की दो महिला प्रोफेसरों से 30 लाख की धोखाधड़ी, बिल्डर समेत चार के खिलाफ मुकदमा
  • New Delhi: जंतर-मंतर बना छावनी, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन; 500 से ज्यादा हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद
  • Varanasi: 161 टन का ‘महाबॉयलर’ पहुंचा चौबेपुर, देखने उमड़ी भीड़, रीलबाजों ने बनाया सोशल मीडिया स्टार
  • BHU में छात्राओं का आक्रोश मार्च: महिला सुरक्षा, भेदभाव और पितृसत्ता के मुद्दे पर उठाई आवाज
  • Varanasi: 97 साल बाद भी कैथी में जीवित हैं गांधी के पदचिह्न, गंगा-गोमती संगम तक निकली पदयात्रा
  • Varanasi: 200 टन का बॉयलर लेकर पहुंचा 308 पहियों वाला ट्रेलर, स्वर्वेद महामंदिर के सामने फुट ओवरब्रिज काटना पड़ा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • MDR शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मनाया ‘नो यूपीआई डे’, प्रतिष्ठानों पर लगाए पोस्टर, ऑनलाइन भुगतान से बनाई दूरी
  • Varanasi: अनिश्चितकालीन धरने के 10वें दिन प्रतीकात्मक शव बनकर छात्रों ने जताया आक्रोश, चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग पर अड़ा ABVP
  • अब बुजुर्गों की नहीं, युवाओं की पसंद बनी खादी! Gandhi Jayanti पर खास ऑफर, डेनिम-जैकेट से हर्बल प्रोडक्ट्स तक रेंज उपलब्ध
  • Varanasi: पिता-पुत्र के विवाद में चली गोली, लाइसेंसी रिवॉल्वर को लेकर हुई छीना-झपटी, बेटा घायल
  • फ्लैट बुकिंग के नाम पर BHU की दो महिला प्रोफेसरों से 30 लाख की धोखाधड़ी, बिल्डर समेत चार के खिलाफ मुकदमा
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव