Sonbhadra: शक्तिनगर थाने में तैनात 57 वर्षीय उपनिरीक्षक सदाशिव राय का मंगलवार को हृदयाघात से निधन हो गया। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे सीने में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें तत्काल एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। करीब एक घंटे तक चले उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मूल रूप से गाजीपुर जनपद के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसुका निवासी सदाशिव राय पूर्व में मिर्जापुर जनपद में तैनात रहे थे। वर्तमान में वह शक्तिनगर थाने (Sonbhadra) में उपनिरीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
Sonbhadra: दिवंगत उपनिरीक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित
उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल में पुलिसकर्मियों, सहकर्मियों और स्थानीय नागरिकों की भीड़ जुट गई। पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय और शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय सहित अन्य (Sonbhadra) पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचकर दिवंगत उपनिरीक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उनके सरल स्वभाव, शालीन व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली को याद किया।
ये भी पढ़े:- ज्वेलरी एग्जीबिशन के नाम पर स्थानीय सर्राफा व्यापार की अनदेखी बर्दाश्त नहीं
उनके असामयिक निधन से शक्तिनगर पुलिस परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। अंतिम विदाई के दौरान माहौल गमगीन रहा और हर आंख नम नजर आई।

