Varanasi: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्रा से ऑटो में छेड़खानी करने के आरोपी चालक मैनूद्दीन को लंका पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अस्सी नाला के पास रविंद्रपुरी रोड पर हुई मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (Varanasi) की छात्रा के साथ मुर्शिदाबाद बंगाल का मूल निवासी वर्तमान में मिर्जापुर किराए पर रहकर बनारस में ऑटो संचालन का काम करता था उसने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था। छात्रा की शिकायत मिलने के बाद लंका पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए ले जा रही थी तभी उसने पुलिस का पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर दिया जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर जा गोली लगी।

Varanasi: जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
एसीपी ने अनुसार आत्मरक्षा में (Varanasi) पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि घायल आरोपी को उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े:- छह साल की उम्र में आवर्त सारणी का क्रमवार और उल्टे क्रम में पाठ कर युवान ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
