• About Us
  • EPaper
  • Privacy Policy
    • Privacy Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Tuesday, November 17, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi: सेंट जॉन्स स्कूल लेढूपुर में “कला और विज्ञान” प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता दिल

by Jansandesh Times
November 17, 2026
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: सेंट जॉन्स स्कूल, लेढूपुर के परिसर में सोमवार को “कला और विज्ञान” प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का ऐसा प्रदर्शन किया कि अभिभावक और अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वाराणसी धर्म-प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप यूजीन जोसेफ ने “असतो मा सदगमय” के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर की। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर हेनरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत अंगवस्त्रम एवं पुष्प गुच्छ देकर किया।

विद्यार्थियों (Varanasi) ने ईश वंदना “झनक झनक झन बाजे पायलिया” प्रस्तुत कर कार्यक्रम की सफलता हेतु ईश्वर से वर मांगा। इसके बाद स्वागत गीत “स्वागत है, स्वागत है” और मयूर नृत्य “भादो बोले कभी, सावन बोले” ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी की झलक

प्रदर्शनी (Varanasi) का मुख्य आकर्षण हिंदी विषय के मॉडल रहे। ‘हिंदी हैं हम’ के अंतर्गत शब्दों की दुनिया, ‘हिंदी की समृद्ध विरासत – शब्दों से संवेदना तक’ में रश्मिरथी मॉडल में कृष्ण और कर्ण संवाद की प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय रही। रथ चक्र, ऑपरेशन आठ अभिमन्यु, तुलसी के राम और भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों ने (Varanasi)  अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। संस्कृत में गौरवम, गुरुकुलम तथा सुभाषितानि ने संस्कृत की समृद्ध परंपरा को जीवंत किया।

अंग्रेजी प्रदर्शनी में टेस्ट थिएटर द्वारा मानवीय मूल्यों का महत्व और परिवार की उन्नति में सदस्यों के योगदान को समझाया गया। रोमियो-जूलियट, शेक्सपियर की कृतियां, महान साहित्यकारों के पात्र और ग्रामर गैलेक्सी में टेंस, पार्ट ऑफ स्पीच, ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को प्रभावित किया।

विज्ञान के चमत्कार

भौतिक विज्ञान (Varanasi) में रोलर कोस्टर द्वारा प्रक्षेप गति, थर्मोफ्लक्स द्वारा तापमान परिवर्तन, पावर प्लांट से पानी से बिजली उत्पादन, हाइड्रोलिक ब्रिज, सोलर पैनल, न्यूक्लियर पावर प्लांट और मैजिक स्पोंज आकर्षण के केंद्र रहे। रसायन विज्ञान में ऑर्गेनिक शॉप से प्राकृतिक साबुन बनाना और ‘प्योर वर्सेस प्वाइजन’ द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट का परीक्षण शिक्षाप्रद रहा। माइक्रोबियल फ्यूज द्वारा कचरे से विद्युत उत्पादन समझाया गया।

जीव विज्ञान में ए.आई.डी.एन. लैब, म्यूटेशन द्वारा मानव उद्भव और विकास, पाचन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र के सक्रिय मॉडल, मानव कंकाल तंत्र का क्रियाशील (Varanasi) प्रदर्शन और कॉस्मिक ओडिसी द्वारा अंतरिक्ष अन्वेषण, डायनासोर के विनाश और मनुष्य के उद्भव की प्रस्तुति सराहनीय रही।

गणित में माइंड एंड मैजिक, लाइन इन थ्री डाइमेन्शन, शेयर्स एंड डिविडेंड्स, फैरिस व्हील में ट्रिगोनोमेट्री फंक्शंस, मैथ्स इन आवर डेली लाइफ, हाइट एंड डेप्थ और पाइथागोरस थ्योरम को प्रूफ किया गया। (Varanasi) कंप्यूटर वर्ल्ड में स्कैन अलर्ट, स्काई शील्ड, ट्रैफिक सिग्नल, मार्स रोवर और डिजिटल मार्केटिंग द्वारा कंप्यूटर के समझदारीपूर्वक उपयोग को समझाया गया।

इतिहास से स्पोर्ट्स तक

इतिहास और भूगोल में मौर्यकालीन साम्राज्य, (Varanasi)  वैदिक कालीन झांकियां, चीन की महान दीवार, भारत का संसद भवन, संविधान, न्यायपालिका और वेदों के प्रतिरूप आकर्षण के केंद्र रहे। भूगोल में डिजास्टर मैनेजमेंट – जिओ जेन योद्धा, ड्रिप इरीगेशन और सॉयल टेस्टिंग के मॉडल आकर्षक रहे।

कॉमर्स में ‘द वेल्थ जर्नी’ के अंतर्गत ए.आई. विद बैंकिंग, वित्तीय स्रोत, ट्रेडिंग को समझाया गया। स्पोर्ट्स प्रदर्शनी में वाराणसी (Varanasi)  में नवीन स्थापित वाराणसी इंटरनेशनल स्टेडियम गंजरी का प्रतिरूप, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो ग्राउंड और बास्केटबॉल कोर्ट ने खूब वाहवाही लूटी।

आर्ट एवं क्राफ्ट में विभिन्न वाद्य यंत्रों के मॉडल, क्रिसमस ट्री, गुड़ियों का संसार, आकर्षक झरने और ऋतु चक्र के मॉडल ने दर्शकों को आकर्षित किया।

मुख्य अतिथि का संदेश

कार्यक्रम (Varanasi)  के अंत में मुख्य अतिथि बिशप यूजीन जोसेफ ने कहा, “कला और विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यालयी बच्चों में सृजनात्मक और क्रियात्मक क्षमता का विकास करना है। विद्यार्थी जीवन में बच्चा जितना अधिक क्रियाशील और सृजनात्मक होगा, उसका भविष्य उतना ही उज्ज्वल रहेगा।”

ये भी पढ़े:- Varanasi: के होटल में खौफनाक वारदात: प्रेमिका की गला रेतकर हत्या

धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य फादर हेनरी (Varanasi) ने दिया। इस अवसर पर शिक्षा सचिव फादर थॉमस, विद्यालय प्रबंधक फादर सुनील मथाईस, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे। अभिभावकों ने विद्यालय की प्रगति, अनुशासन एवं शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा की।

Previous Post

Varanasi: छात्रा से छेड़खानी का आरोपी ऑटो चालक पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: सेंट जॉन्स स्कूल लेढूपुर में “कला और विज्ञान” प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता दिल
  • Varanasi: छात्रा से छेड़खानी का आरोपी ऑटो चालक पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली
  • Varanasi: के होटल में खौफनाक वारदात: प्रेमिका की गला रेतकर हत्या के बाद प्रेमी ने फंदे से लटककर दी जान
  • Varanasi: छह साल की उम्र में आवर्त सारणी का क्रमवार और उल्टे क्रम में पाठ कर युवान ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, काशी के लाल ने बढ़ाया देश का मान
  • Varanasi: टेंगरा मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, चार घायल, ट्रक में तोड़फोड़
  • Varanasi: छावनी के पुराने चर्च के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, कई दिनों से दहशत में थे स्थानीय लोग
  • Varanasi: डोसे की दुकान पर युवतिओं ने मचाया तांडव, दुकानदार पर फेका बर्नर, ग्राहकों के साथ की मारपीट,CCTV फुटेज आया सामने
  • Varanasi: छठ पूजा के बाद नगर निगम ने संभाली घाटों की सफाई की कमान, तीन ट्रैक्टर कूड़ा हटाया
  • Varanasi: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने मांगी संतान और परिवार की सुख-समृद्धि
  • Varanasi: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने गंगा घाटों पर पहुंचे लाखों की संख्या में श्रद्धालु, भगवान भास्कर और छठ मैया के गीत से गूंजा घाट

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: सेंट जॉन्स स्कूल लेढूपुर में “कला और विज्ञान” प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता दिल
  • Varanasi: छात्रा से छेड़खानी का आरोपी ऑटो चालक पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली
  • Varanasi: के होटल में खौफनाक वारदात: प्रेमिका की गला रेतकर हत्या के बाद प्रेमी ने फंदे से लटककर दी जान
  • Varanasi: छह साल की उम्र में आवर्त सारणी का क्रमवार और उल्टे क्रम में पाठ कर युवान ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, काशी के लाल ने बढ़ाया देश का मान
  • Varanasi: टेंगरा मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, चार घायल, ट्रक में तोड़फोड़
  • Privacy Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव