Varanasi: चौबेपुर क्षेत्र के उमरहा में गुरुवार शाम उस समय हाईवे पर हलचल बढ़ गई, जब करीब 200 टन वजनी ओवर डायमेंशन कार्गो बॉयलर को लेकर चल रहे 308 पहियों वाले विशाल ट्रेलर के रास्ते में स्वर्वेद महामंदिर के सामने बना पैदल फुट ओवरब्रिज बाधा बन गया। ट्रेलर को सुरक्षित निकालने के लिए फुट ओवरब्रिज को काटकर हटाने का काम शुरू कर दिया गया।
Varanasi: बलरामपुर में पहुंचाया जा रहा निर्माणाधीन प्लांट तक
बताया गया कि विशाल बॉयलर को लेकर विशेष ट्रेलर ओडिशा से सड़क मार्ग के जरिए उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है। मशीन को बेल्जियम से समुद्री रास्ते से ओडिशा पहुंचाया गया था। वहां से इसे विशेष व्यवस्था के तहत ट्रेलर पर लादकर लखीमपुर खीरी जिले के बलरामपुर में निर्माणाधीन प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है।
ओवर डायमेंशन कार्गो (Varanasi) होने के कारण सामान्य यातायात मार्ग पर कई स्थानों पर इसकी ऊंचाई और चौड़ाई को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। उमरहा में स्वर्वेद महामंदिर के सामने फुट ओवरब्रिज की ऊंचाई ट्रेलर के रास्ते में आ रही थी। इसके बाद गुरुवार शाम पुल को काटकर हटाने का काम शुरू कराया गया।
ये भी पढ़ें:- ओडिशा से महोबा जा रहा 2.85 क्विंटल गांजा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार
स्थानीय लोगों (Varanasi) की निगाहें भी इस विशाल ट्रेलर पर टिकी रहीं।संभावना जताई गई कि ट्रेलर गुरुवार रात उमरहा पहुंचेगा। 308 पहियों वाले इतने बड़े ट्रेलर से 200 टन के बॉयलर को ले जाने का नजारा देखने के लिए आसपास के लोगों में भी उत्सुकता बनी रही।
