• Web Story
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कृषि मंत्री ने जनपदों में जागरूकता अभियान चलाने के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

by sudha jaiswal
July 24, 2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
लखनऊ में कृषि मंत्री ने जनपदों में जागरूकता अभियान चलाने के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का भरपूर लाभ उठाएं किसान: कृषि मंत्री

कृषि मंत्री ने सर्वाधिक क्षतिपूर्ति प्राप्त करने वाले बीमित किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

लखनऊ। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से संचालित फ्लैगशिप योजना ‘‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’’ के व्यापक प्रचार-प्रसार करने, योजना के प्रति कृषकों की आशंकाओं के समाधान करने एवं योजना में कृषकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि भवन लखनऊ में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सूर्य प्रताप शाही मा० कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया। योजना की जागरूकता का कार्यक्रम प्रदेश में पूरे जुलाई माह में चलाया जाएगा।अपने संबोधन में प्रताप शाही ने बताया कि आपदा के समय कृषकों की आय को स्थिर रखने एवं कृषकों की आय दुगुनी करने की दिशा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक महत्वपूर्ण स्तम्भ है।

यह कृषकों को किसी भी प्रकार की दैवीय आपदा के विरुद्ध उनकी अधिसूचित फसलों को बीमा कवर प्रदान करते हुए वित्तीय सहायता प्रदान करती है और उन्हें कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीक, आधुनिक संसाधन एवं उन्नत किस्म के बीजों का उपयोग कर उत्पादन को बढ़ाये जाने हेतु प्रोत्साहित करती है। इस प्रकार बीमित कृषक न केवल अपनी आय में वृद्धि करता है, बल्कि प्रदेश एवं देश की खाद्यान्न सुरक्षा में अपने योगदान की प्रमुखता को बनाये रखता है।

उन्होंने कहा कि आज जगत में सबसे बड़ी चुनौती, जो किसान भाइयों के सामने है, वह है जलवायु परिवर्तन। समय से वर्षा न होना, दो से तीन दिन में ही पूरे सीजन की वर्षा हो जाना, तापमान अचानक कम व अधिक हो जाना ये चीज किसानों के लिए प्रतिकूल होती है, ऐसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अर्न्तगत बीमित कृषक इसका लाभ उठा सकते हैं। प्रदेश के सभी कृषक भाई योजनान्तर्गत 31 जुलाई 2023 तक अपनी फसलों का बीमा कराकर प्राकृतिक आपदाओं से अपनी फसल को सुरक्षा प्रदान करें एवं देश व प्रदेश के आर्थिक विकास में अपना योगदान दें।

इस दौरान कृषि मंत्री ने खरीफ सीजन-2022 एवं रबी सीजन 2022-23 के लिए सर्वाधिक क्षतिपूर्ति प्राप्त करने वाले बीमित किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में जनपद सीतापुर के राम अचल को 1.67 लाख रूपये, ललितपुर के राजेन्द्र सिंह को 1.34 लाख रूपये, बाराबंकी के विक्रमजीत सिंह को 1.26 लाख रूपये, सीतापुर के सावली प्रसाद को 1.25 लाख रूपये, बाराबंकी के कौशलेन्द्र प्रताप सिंह को 1.23 लाख रूपये, वाराणसी के रामबली मिश्र को 1.22 लाख रूपये, दिनेश सिंह को 1.21 लाख रूपये तथा बाराबंकी के रामगोपाल, माधुरी, यदुनन्दन को क्रमशः 1.18 लाख रूपये, 1.14 लाख रूपये तथा 1.13 लाख रूपये का बीमा प्राप्त करने वाले किसान शामिल थे।

इस दौरान सांस्कृतिक दल द्वारा प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर योजना की सभी जानकारियां बहुत रोचक ढंग से प्रस्तुत की गयीं। कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री, कृषि राज्य मंत्री तथा अपर मुख्य सचिव  ने सभी जनपदों में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए जागरूक करने हेतु जा रहे वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कृषि

उक्त कार्यक्रम मेंराज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख , अपर मुख्य सचिव कृषि डा० देवेश चतुर्वेदी, सचिव कृषि राजशेखर, निदेशक मण्डी परिषद अंजनी कुमार सिंह, निदेशक उद्यान डॉ0 आर0के0 तोमर, कृषि निदेशक विवेक कुमार सिंह, निदेशक राज्य प्रबन्ध संस्थान डा० पंकज त्रिपाठी, निदेशक, सांख्यिकी एवं फसल बीमा सुमिता सिंह एवं बीमा कम्पनी के राज्य स्तर के अधिकारी, बैंकों के नोडल अधिकारी एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये खबरें भी पढ़ें

शिव कुमार बटालवी मानवीय संवेदनाओं के थे श्रेष्ठ शब्दकार

Related Posts:

  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • Farmer Problems
    Farmer Problems: ‘नलकूप खराब, टेल तक पानी नहीं,…
  • fasal
    मौसम की मार में दो हजार से अधिक अन्नदाताओं की फसल हुई बर्बाद
  • WhatsApp Image 2023-01-25 at 3.32.06 PM (1)
    जनसंदेश खास मुलाकात: जन सरोकारों से डाक विभाग का है…
  • suryaargh123456789
    सही तरीके व नियम से चढ़ाऐ सूर्य देव को जल
  • surya ko jal dena
    सूर्य को जल देने वाली प्रक्रिया से मिलने वाले लाभ
Previous Post

लखनऊ महापौर ने शौर्य चक्र सम्मानित शहीद मेजर कमल कालिया की मूर्ति का अनावरण कर दी श्रधांजलि

Next Post

Gyanvapi ASI Survey: वैज्ञानिक सर्वे से सामने आएगा ज्ञानवापी का सच, सुलझेगी 354 वर्ष पुरानी मंदिर-मस्जिद की पहेली

Next Post
Gyanvapi PIL

Gyanvapi ASI Survey: वैज्ञानिक सर्वे से सामने आएगा ज्ञानवापी का सच, सुलझेगी 354 वर्ष पुरानी मंदिर-मस्जिद की पहेली

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.