• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

काशी का मेयर कैसा हो? साहित्यकारों ने रखी अपनी राय

by Jansandesh Times
December 20, 2022
in वाराणसी, स्पेशल स्टोरी
0
निकाय चुनाव: महापौर पद पर मंथन शुरू, दिल्ली में लगेगी अंतिम मुहर
0
SHARES
53
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • मेयर ऐसा हो जो स्वस्थ व संतुलित विकास को रफ्तार दें सके
  • जो जनसमस्याओं से रूबरू व जनता की समस्याओं का निराकण करे

राधेश्याम कमल

वाराणसी। मेयर शहर का प्रथम नागरिक होता है। जिससे इस शहर की भव्यता व दिव्यता का ज्ञान होता है। मेयर यानि कि शहर का प्रथम नागरिक को लेकर लोगों के बीच सुगबुगाहट शुरू हो गई है। काशी के मेयर का चुनाव जल्द ही होने जा रहा है। काशी के प्रथम नागरिक को लेकर लोगों में चर्चाएं भी शुरू हो गई है। काशी का मेयर कैसा हो इस संदर्भ में जनसंदेश टाइम्स ने शहर के साहित्यकारों से उनकी राय जानने की कोशिश की। साहित्यकारों का मानना था कि काशी का मेयर ऐसा हो जो स्वस्थ व संतुलित विकास को रफ्तार दे सके। यही नहीं मेयर ऐसा हो जो जन समस्याओं से रूबरू हो। प्रस्तुत है साहित्यकारों की राय-

प्रथम नागरिक के रूप में मेयर ऐसा होना चाहिए जो काशी की सभ्यता, संस्कृति, जीवन शैली, रीति-रिवाज, परम्पराओं और उनकी विशिष्टताओं से पूरी तरह परिचित हो। साथ ही दुनिया के तमाम विकसित व दर्शनीय नगरों के समानान्तर इसके विकास की योजनाओं को गति व प्रगति प्रदान कर सके। जो काशी के स्वस्थ व संतुलित विकास को रफ्तार दे सके। ऐसे मेयर की इस काशी को अपेक्षा है।

  • डॉ० जितेन्द्रनाथ मिश्र, वरिष्ठ साहित्यकार।

देश की सांस्कृतिक नगरी काशी का महत्व इधर पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गया है। इसके विकास के लिए इधर कार्य भी किया गया है। काशी में सभी संकुचित घेरे से अलग हट कर कार्य किया गया है। काशी का मेयर ऐसा होना चाहिए जो मौलिक दृष्टि रखता हो। काशी के विकास के बारे में उसकी सोच हो। काशी की विरासत को कैसे संरक्षित हो इस पर कार्य करने वाला मेयर की जरूरत है।

  • डॉ० रामसुधार सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार।

काशी का प्रथम नागरिक यानि कि मेयर ऐसा हो जो जनता की मूलभूत समस्याओं की सुनवाई करे। शहर के  सौंदर्यीकरण पर ध्यान देने वाला मेयर होना चाहिए। यही नहीं मेयर ऐसा हो जो जनता की परवाह कर सके। आजकल तो जगह-जगह कूड़े का अंबार दिखायी पड़ता है। गलियों में सर्वत्र गंदगी दिखायी पड़ती है। शहर पूरी तरह से स्वच्छ रखने वाला मेयर की जरूरत है।

  • डॉ० मुक्ता, वरिष्ठ साहित्यकार।

बनारस दुनिया की प्राचीन नगरी मानी जाती है। इस नगर के धरोहरों को संरक्षित करने की दिशा में यहां के सामाजिक व सांस्कृतिक तथा कलात्मक धरोहरों का ज्ञान होना भी मेयर के लिए जरूरी है। ऐसा मेयर हो जो काशी की भूमि में रचा-बसा हो। जनसमस्याओं से जो रूबरू हो। साथ ही जनता के बीच मूलभूत समस्याओं के हल के निराकरण के लिए पहल करे ऐसे मेयर की जरूरत है।

  • सुरेन्द्र वाजपेयी, साहित्यकार एवं कवि।

मेयर ऐसा हो जो शहर की सांस्कृतिक व सामाजिक सरोकारों से परिचित हो। काशी दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी मानी जाती है। आज हमारी काशी काफी ऊंचाई पर पहुंच गई है। जो भी मेयर चुना जाये वह काशी की गरिमा को और भी ऊंचाई दे सके। इसके साथ ही शहर भी ऐसा बनाये जहां पर काशी दर्शन हो। हमारी अपेक्षा ऐसे मेयर से है जो साहित्य, कला व शिल्प के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर सकें।

  • धर्मेन्द्र गुप्त साहिल, साहित्यकार व कवि।

मेयर ऐसा होना चाहिए जो जनता की समस्याओं को जानने की कोशिश करे। साथ ही जनता की समस्याओं को जान कर उसका निराकरण कर सके। मेयर ऐसा हो जो जनता के बीच जाकर कार्य करे। ईमानदारी से कार्य करे। मेयर ऐसा हो इस शहर की विरासत को संभाल कर रखे। काशी की विरासत को संभालना ही बहुत बड़ी बात है। मेयर को पूरे शहर के प्रति जवाबदेह होना चाहिए।

  • गणेश गंभीर, साहित्यकार व कवि।

आप भी भेजें अपनी राय

निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि अभी चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हुई है। लेकिन विभिन्न पार्टियों में संभावित प्रत्याशियों की दावेदारी की कवायद परवान चढ़ रही है। भारतीय लोकतंत्र में उम्मीदवारों का चयन पार्टियों द्वारा होता है। वो जिसे टिकट देती है, वही चुनावी जुंग में ताल ठोकते हैं। पार्टियों के चयन का अपना पैमाना होता है, उनकी तवज्जो सिर्फ जिताऊ कैंडिडेट पर होती है। इस प्रक्रिया में मतदाता की राय कोई मायने नहीं रखती। मेयर प्रत्याशी के गुण दोष को लेकर लोग क्या सोचते हैं? इसे सामने लाने के मकसद से जन्संदेश टाइम्स ने ‘अपना मेयर कैसा हो?’ श्रृंखला शुरू की है।

यदि आप भी इस मुद्दे पर कुछ अपनी राय रखना चाहते हों, तो हमारे दिए नंबर पर व्हाट्सअप्प करें अथवा हमें मेल करें।

व्हाट्सएप्प – 8090006333

मेल आईडी- jansandeshvaranasi@gmail.com

Related Posts:

  • mayor of kashi
    काशी का मेयर कैसा हो? व्यापारियों ने दी अपनी राय
  • Uniform Civil Code
    समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर केजरीवाल…
  • Uniform Civil Code
    Uniform Civil Code: क्या है 'समान नागरिक संहिता'?…
  • kakorii
    काकोरी की जनता के सम्मान में भाजपा ने रोहित साहू को…
  • kashi-ka-meyar
    कैसा हो काशी का मेयर ? कॉलेज के प्रोफेसरों ने दी अपनी राय
  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
Tags: mayor election 2022muncipal election 2022Nikay chunav 2022
Previous Post

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की भाभी का निधन, परिवार संग पहुंचे मणिकर्णिका घाट

Next Post

रंगों से जुड़े अध्याय: पैगंबर की पगड़ी से मिला हरा रंग, हिन्दुओं के भगवा रंग अपनाने की अत्यंत रोचक कहानी

Next Post
रंगों से जुड़े अध्याय: पैगंबर की पगड़ी से मिला हरा रंग, हिन्दुओं के भगवा रंग अपनाने की अत्यंत रोचक कहानी

रंगों से जुड़े अध्याय: पैगंबर की पगड़ी से मिला हरा रंग, हिन्दुओं के भगवा रंग अपनाने की अत्यंत रोचक कहानी

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.