• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Baravafat : ‘सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा…’ के नारों से फिजा गुलजार, काशी के सड़कों पर निकला बरावफात का जुलूस

by Kajal Seth
September 28, 2023
in वाराणसी
0
Baravafat
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

    वाराणसी में गुरुवार को पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद की पैदाइश का जश्न (Baravafat) पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। ईद-मिलाद-उन- नबी पर शहर में जगह-जगह से जुलूस निकाले गए। ‘सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा…’ के नारों से पूरी फिजा गुलजार हो उठी। जलसे में उलेमाओं ने हजरत मोहम्मद के उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने की नसीहत दी। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुहम्मद साहब को याद करते हुए लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बरावफात की बधाईयां भी दीं।

    Baravafat

    शहर से लेकर देहात तक हर्षाेल्लास के बीच पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन (Baravafat) ईद-मिलाद-उन-नबी की चहुंओर धूम है। गुरुवार सुबह के सात बजे वाराणसी की अलहदा दिशाओं से छोटे-बड़े जुलूस सड़कों पर आ गए। पैगंबर-ए-इस्लाम की पैदाइश यानी ईद मिलादुन्नबी (Baravafat) पर गुरुवार को काशी नबी के नारों से गूंज उठी। ईद मिलादुन्नबी(बारावफात) पर काशी के विभिन्न इलाकों से जुलूसे-ए-मोहम्मदी में हजारों लोगों ने शिरकत की। मुबारकों की जोशीली सदा के साथ अलग-अलग टोले-मुहल्लों को गुंजाने लगे थे।

    Baravafat

    सुबह-सुबह लकदक कुर्ता पायजामा पहने, सिर पर रंग बिरंगा साफा बांधे बड़े बुजुर्ग और बच्चे हाथों में झंडियां लहराते हुए नबी के आने का पैगाम दे रहे थे तो लबों पर …सरकार की आमद मरहबा, …दिलदार की आमद मरहबा जैसे रसूले पाक के नजरानों से शहर की फिजा में नूरानी रंग भर गया। हर तरफ उमंगों का समंदर हिलोरे मारता दिखा। निकले जुलूस (Baravafat) में नबी के आमद की खुशी साफ नजर आईं।

    Baravafat

    बड़े, बुजुर्ग, नौजवान और बच्चे पूरी अकीदत से जुलूस में शामिल हुए। फिजा में इत्र और फूलों की खुश्बू के साथ नबी का जिक्र गूंज रहा था। हाथों में इस्लामी झंडा लिए बड़े, बुजुर्ग और बच्चे सभी नबी के आमद का पैगाम दे रहे थे। नाते पाक की धुन से पूरे शहर में एक अलग ही नूरानी रंग छा गया था।

    Baravafat : सुबह सात बजे रेवड़ी तलाब से जुलूस निकाला

    शहर काजी गुलाम यासीन के नेतृत्व में सुबह सात बजे रेवड़ी तलाब से जुलूस निकाला। रेवड़ी तालाब से निकला जुलूस में नबी की शान में नातिया पढ़ते हुए रवींद्रपुरी, शिवाला, मदनपुरा, मैदागिन, कबीरचौरा होते बेनियाबाग पहुंचा।

    Baravafat

    नई सड़क पर पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश (Baravafat) की खुशगवारी में’ सराबोर लोग जूलूस में उत्साहित नजर आए। इसके अलावा नई सड़क, हड़हा सराय, दालमंडी, लल्लापुरा, नदेसर आदि जगहों से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्म गुरू, अनुयायी शामिल हुए।

    Also Read

    जुलूस में हर्षोल्लास चहुंओर नजर आ रहा है। जूलूस (Baravafat) में कहीं पे शंख कहीं पे अजान हो, जब जिक्र ए एकता हो तो हिंदुस्तान हो जगह जगह गूंजता रहा। हाथों में हरी झंडियों के जरिए रसूल के आने का परचम लहराते हुए चल रहे थे, वहीं शान से तिरंगा लहराकर अपनी कौमी एकता का पैगाम भी दिया। जुलूस के दौरान माइक पर नबी की शान में नात और कव्वाली रास्ते भर लोग पढ़ते हुए चल रहे थे। बच्चों का भी जोश देखते बन रहा था।

    Baravafat

    उधर बरावफात (Baravafat) के मौके पर परंपरागत तरीके से जलसों का सिलसिला भी जारी है। वहीं विभिन्न मस्जिदों में भी तकरीर समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।

    Previous Post

    Bhagat Singh Jayanti : जानिए क्रांतिकारी भगत सिंह का धर्म की नगरी काशी से क्या रहा खास कनेक्शन, भगत सिंह के वो आखिरी शब्द…

    Next Post

    IMA में स्ट्राइक से परिजन हलकान : ब्लड बैंक का मेन गेट बंद कर सड़क पर उतरे कर्मचारी, किया चक्का जाम

    Next Post
    IMA

    IMA में स्ट्राइक से परिजन हलकान : ब्लड बैंक का मेन गेट बंद कर सड़क पर उतरे कर्मचारी, किया चक्का जाम

    Web Stories

    10 Things to know about The Kerala Story
    Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
    ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
    गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
    बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

    Recent Posts

    • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
    • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
    • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
    • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
    • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
    • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
    • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
    • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
    • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
    • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
    • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
    • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
    • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
    • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
    • #69224 (no title)
    • #69281 (no title)
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    No Result
    View All Result
    • #69224 (no title)
    • #69281 (no title)
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव