Varanasi: बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ बाजार स्थित ओवरब्रिज पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर पंचर होने के बाद खड़े मैजिक वाहन में तेज रफ्तार ऑटो पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को हरहुआ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे ऑटो सवारियां लेकर (Varanasi) शहर से बाबतपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान हरहुआ ओवरब्रिज पर पहुंचते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पंचर खड़े मैजिक वाहन से टकरा गया। बताया जा रहा है कि मैजिक का पहिया पंचर हो गया था। चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर उसका पहिया बदल रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार ऑटो पीछे से मैजिक में जा घुसा। अचानक हुई इस टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के समय ऑटो में मीराशाह निवासी आजम शाह और साहिल शाह, चितईपुर (Varanasi) निवासी आरिफ शाह, दिलीप उपाध्याय तथा संदीप उपाध्याय सवार थे। टक्कर में आजम शाह, साहिल शाह और आरिफ शाह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, अन्य दो सवारियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर (Varanasi)पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Varanasi: ओवरब्रिज पर खड़े वाहनों से हादसे का खतरा
हरहुआ ओवरब्रिज (Varanasi) पर पंचर वाहन खड़ा होने के दौरान हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क पर खराब वाहनों को खड़ा करने के दौरान सुरक्षा इंतजामों की जरूरत को सामने ला दिया है। खासकर फोरलेन जैसे तेज रफ्तार मार्ग पर खराब वाहन के पीछे पर्याप्त दूरी पर चेतावनी संकेतक और अन्य सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से इस तरह के हादसों का खतरा बना रहता है।
ये भी पढ़े:- मो घाट पर गंगा महोत्सव का आगाज, भजनों और संगीत की धुन पर झूमी काशी
सूत्रों के पता चला है कि (Varanasi) दुर्घटना में एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है लेकिन बड़गांव पुलिस दुर्घटना में मृत्यु की पुष्टि नहीं कर रही है उनका कहना है कि अभी सभी घायल है सभी का इलाज चल रहा है।
