तीन वर्ष पूर्व ट्रेन दुर्घटना में गंवाया था एक पैर, हौसले और मेहनत के दम पर पूरा किया सपना; परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर
Sonbhadra: वो कहते हैं न मजबूत इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प के आगे कठिन परिस्थितियां भी हार मान लेती हैं। इसे सच साबित कर दिखाया है पटवध निवासी इंदल मौर्य पुत्र स्वर्गीय पंचम मौर्य ने। तीन वर्ष पूर्व ट्रेन दुर्घटना में अपना एक पैर गंवाने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत कर रेलवे में सिविल इंजीनियर पद पर चयनित होकर बड़ी सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
Sonbhadra: दुर्घटना ने उनके जीवन में खड़ी करी कई चुनौतियां
इंदल मौर्य शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रहे हैं। बेहतर भविष्य और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वह प्रयागराज में रहकर अध्ययन कर रहे थे। उनका सपना एक प्रतिष्ठित सरकारी पद हासिल कर परिवार का नाम रोशन करना था। लेकिन करीब तीन वर्ष पूर्व हुए भीषण ट्रेन हादसे में उन्हें अपना एक पैर गंवाना पड़ा। (Sonbhadra) इस दुर्घटना ने उनके जीवन में कई चुनौतियां खड़ी कर दीं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। शारीरिक कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इंदल ने अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाया।
निराशा को पीछे छोड़ पढ़ाई जारी रखी और मेहनत, लगन तथा आत्मविश्वास के बल पर रेलवे में सिविल इंजीनियर पद पर चयनित होकर अपने सपने को साकार कर दिया। (Sonbhadra) इंदल के बड़े भाई शशिकांत मौर्य ने बताया कि दुर्घटना के बाद परिवार के लिए वह दौर काफी कठिन था, लेकिन इंदल ने कभी हार मानने की बात नहीं की। वह लगातार अपने लक्ष्य के लिए प्रयासरत रहा और आज उसकी सफलता ने पूरे (Sonbhadra)परिवार को गौरवान्वित किया है। इंदल के एक अन्य बड़े भाई भी रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं।इंदल मौर्य की सफलता केवल नौकरी पाने की उपलब्धि नहीं, बल्कि संघर्ष, धैर्य और अदम्य इच्छाशक्ति की प्रेरणादायक कहानी है।
ये भी पढ़े:- एआई तकनीक से गुमशुदा महिला की पहचान कर राजस्थान से सकुशल बरामदगी
उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए संदेश है कि जीवन में परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, (Sonbhadra) मजबूत हौसले और निरंतर मेहनत से सफलता का मुकाम हासिल किया जा सकता है। इंदल की सफलता पर क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों और परिवार के लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
