टिकरी गांव की बेटी के साथ हुई घटना को बताया दुखद और चिंताजनक, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Varanasi: रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के टिकरी गांव की बेटी जूली गौंड के साथ हुई घटना को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीड़िता से मुलाकात कर उनका हाल जाना और न्याय की लड़ाई में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। नेताओं ने घटना को बेहद दुखद और चिंताजनक बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
दलाली करने का आरोप
पीड़िता जूली गौंड, पुत्री संतोष कुमार गौंड से मुलाकात के दौरान सपा नेताओं (Varanasi) ने उनके साथ हुई घटना के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि जूली गांव और समाज के जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए बीएचयू ले जाने और उनकी मदद करने का काम करती रही हैं। आरोप है कि इसी दौरान बीएचयू प्रशासन की ओर से उन पर दलाली करने का आरोप लगाया गया। हालांकि, जिस परिवार को वह इलाज के लिए लेकर गई थीं, उस परिवार ने किसी तरह के पैसे मांगने की बात से इनकार किया है।

पुलिसकर्मियों ने की मारपीट
पीड़िता का आरोप है कि बीएचयू (Varanasi) के सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की और सड़क पर घसीटते हुए मारपीट की। इसके बाद थाने में भी उनके साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के मुताबिक, थाने में महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी के बजाय पुरुष पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। इन आरोपों को लेकर सपा नेताओं (Varanasi) ने सवाल उठाते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना आखिर अपराध कैसे हो सकता है।

नेताओं ने कहा कि किसी (Varanasi) ) महिला के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जूली गौंड को न्याय मिलना चाहिए और उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़े:- गंगा नदी में दो लाख शीतला मछली राजमीन का संचयन
सपा नेताओं (Varanasi) ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी के साथी इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं और न्याय की लड़ाई में हर संभव मदद करेंगे। मुलाकात के दौरान प्रदेश सचिव मनीष सिंह के नेतृत्व में पूजा यादव, रेखा पाल, अमन यादव, विवेक यादव, राधेश्याम सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
