बुधवार रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात, न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री पहुंचा; बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट के संकेत
Varanasi: काशी समेत पूर्वांचल में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से 21 नवंबर को वाराणसी समेत पूर्वांचल के 10 जिलों में बारिश, बिजली चमकने और बादल गरजने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. बारिश के बाद तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के संकेत हैं, जिससे सुबह और रात की ठंड बढ़ जाएगी.
बुधवार को (Varanasi) में इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई. न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा. हालांकि दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब एक डिग्री अधिक था. दिन में धूप और रात में तेजी से गिरते तापमान के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. रात 10 बजे के बाद तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया. इस दौरान हवा करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली.

21 और 22 नवंबर को मौसम में बदलाव के संकेत
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 21 और 22 नवंबर को (Varanasi) में चक्रवाती तूफान अकवान पूर्वांचल के मौसम को प्रभावित कर सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं जोर पकड़ेंगी. वहीं, चक्रवात के प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव होने के कारण पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

मौसम में इस बदलाव के चलते अगले 72 घंटों के दौरान (Varanasi) प्रदेश के कई हिस्सों में दिन और रात के तापमान में करीब छह डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. तापमान सामान्य से नीचे पहुंचने के आसार हैं. बारिश के बाद ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से काशी में सर्दी का अहसास तेज होगा.
कोहरे से राहत, लेकिन बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम के इस बदलाव के दौरान फिलहाल घने कोहरे से राहत मिलने के संकेत हैं. हालांकि बारिश और (Varanasi) में ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते सुबह और देर रात ठिठुरन बढ़ सकती है. दिन में धूप कमजोर पड़ने या बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है.

ये भी पढ़े:- घने कोहरे में बारातियों से भरी बस को दूसरी बस ने मारी टक्कर
काशी (Varanasi) में अभी दिन और रात के तापमान में काफी अंतर बना हुआ है. दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा रही है, जबकि रात में तापमान तेजी से गिरने से ठंड बढ़ रही है. आगामी बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने और ठंड के बढ़ने की संभावना है. ऐसे में लोगों को अगले कुछ दिनों तक बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है.
