लंका के ज्ञानदीप एकेडमी एंड हॉस्टल की घटना, ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस जांच में जुटी
Varanasi: लंका थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल एवं हॉस्टल में 12 वर्षीय छात्रा की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका बिहार के सीवान जिले की रहने वाली थी और काशी में रहकर कक्षा सात में पढ़ाई कर रही थी। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है।
Varanasi: डॉक्टरों ने किया छात्रा को मृत घोषित
पुलिस के अनुसार, (Varanasi) पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि शिवप्रसाद गुप्त कॉलोनी, लेन नंबर तीन स्थित ज्ञानदीप एकेडमी एंड हॉस्टल की छत से एक बच्ची गिर गई है। उसे गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया है। सूचना पर लंका पुलिस ट्रामा सेंटर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

मृत छात्रा की पहचान स्नेहा मिश्रा पुत्री तारकेश्वर मिश्रा, निवासी ग्राम बैजरहा, थाना गोपालपुर रतनपुर, जिला सीवान, बिहार के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 12 वर्ष थी और वह कक्षा सात में पढ़ती थी। (Varanasi) पुलिस ने छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
स्कूल के प्रबंधक त्रिभुवन सिंह, निवासी महामनापुरी कॉलोनी, थाना चितईपुर (Varanasi) और हॉस्टल वार्डन प्रीति मिश्रा, निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी, जानकी नगर के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। छात्रा के साथ हॉस्टल में दो अन्य बच्चियां भी रहती थीं।

एसीपी भेलूपुर (Varanasi) गौरव कुमार ने बताया कि हॉस्टल से छात्रा के गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। छात्रा के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
ये भी पढ़े:- 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
छात्रा छत से किन परिस्थितियों में गिरी, घटना के समय वहां कौन मौजूद था और यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस (Varanasi) का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

