• About Us
  • EPaper
  • Privacy Policy
    • Privacy Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Thursday, November 19, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi: देव दीपावली की तैयारी में जुटा प्रशासन, घाटों पर रंग-रोगन और सजावट तेज, काशी में पहली बार 2100 ड्रोन से आसमान में उतरेगी शिव महिमा

by Jansandesh Times
November 19, 2026
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: शी की देव दीपावली को भव्य और दिव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 24 नवंबर को होने वाले देव दीपावली आयोजन को लेकर गंगा घाटों से लेकर प्रमुख स्थलों तक सजावट, रंग-रोगन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आगमन की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार अधीनस्थ अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। घाटों पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम की ओर से मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं, बैरिकेडिंग की जा रही है और घाटों की दीवारों का रंग-रोगन कराया जा रहा है। दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी के माध्यम से काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को उकेरा जा रहा है। भगवान शिव, काशी की महिमा, गंगा आरती और धार्मिक परंपराओं से जुड़ी चित्रकारी घाटों की सुंदरता में चार चांद लगा रही है।

घाटों पर बन रहे मोबाइल टावर, सीसीटीवी और वाई-फाई व्यवस्था दुरुस्त

देव दीपावली पर (Varanasi) घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए निगरानी और संचार व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। अस्सी घाट पर तीन मोबाइल टावर तैयार किए जा रहे हैं, जिससे भीड़ की पल-पल निगरानी और व्यवस्थाओं को सुचारू रखने में मदद मिलेगी। (Varanasi) घाटों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। इसके साथ ही वाई-फाई सुविधा को भी बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को घाटों पर इंटरनेट की सुविधा मिल सके।

घाटों पर बड़े-बड़े प्रकाश बल्ब लगाए जा रहे हैं। साफ-सफाई के साथ सजावट का काम भी लगातार जारी है। नगर निगम (Varanasi) की टीमें घाटों और आसपास के क्षेत्रों को व्यवस्थित करने में जुटी हैं, ताकि देव दीपावली के दिन श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

गंगा आरती की भव्यता बढ़ाने की तैयारी

गंगा घाटों पर प्रतिदिन आरती करने वाली संस्थाएं भी देव दीपावली की तैयारियों में जुट गई हैं। इस दिन नियमित आरती के साथ विशेष आयोजन किए जाएंगे। आयुष की ओर से भी भव्य गंगा आरती की तैयारी की जा रही है। (Varanasi) आरती स्थलों पर सजावट, प्रकाश व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

आरती आयोजकों का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी (Varanasi) गंगा आरती भव्य तरीके से कराई जाएगी। घाटों की सीढ़ियों पर दीप जलाए जाएंगे और विभिन्न स्थानों पर रंगोली बनाई जाएगी। दीपों की रोशनी, गंगा आरती की गूंज और घाटों की सजावट के बीच काशी का आध्यात्मिक स्वरूप श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा।

पहली बार 2100 स्वदेशी ड्रोन से बनेगी शिव की आकृति

इस बार देव दीपावली का मुख्य आकर्षण 2100 स्वदेशी ड्रोन का भव्य शो होगा। राजघाट से नमो घाट के बीच लगभग 15 मिनट तक आसमान में ड्रोन के जरिए धार्मिक और सांस्कृतिक आकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। इसमें भगवान शिव, शिव तांडव, गंगा अवतरण और काशी विश्वनाथ मंदिर (Varanasi) सहित करीब 15 आकृतियां आकाश में उकेरी जाएंगी। स्वदेशी तकनीक से होने वाला यह आयोजन देव दीपावली की भव्यता को नया आयाम देगा।

इसके अलावा चेत सिंह घाट (Varanasi) पर लेजर शो आयोजित किया जाएगा। काशी विश्वनाथ धाम के सामने हरित आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। गंगा घाटों पर 11 लाख से अधिक दीप जलाने की तैयारी है। दीपों की कतारों से घाट, मंदिर और गंगा तट रोशन होंगे, जिससे काशी एक बार फिर अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेगी।

प्रदोष काल में दीपदान का शुभ मुहूर्त

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (Varanasi) के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के प्रोफेसर विनय कुमार पांडेय के अनुसार, देव दीपावली पर प्रदोष काल में दीपदान का विशेष महत्व है। इस वर्ष दीपदान का शुभ समय शाम 5:08 बजे से 7:47 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष काल में दीपदान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और देवताओं के स्वागत में दीप जलाने की परंपरा निभाई जाती है।

ये भी पढ़े:- Varanasi: में चक्रवाती तूफान अकवान का असर, 21 नवंबर को बारिश का यलो अलर्ट

देव दीपावली पर लाखों श्रद्धालुओं के काशी (Varanasi)पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन घाटों पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात, प्रकाश और साफ-सफाई की व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटा है। गंगा की लहरों पर दीपों की झिलमिलाहट, घाटों पर गूंजती आरती, आसमान में ड्रोन से बनती शिव आकृतियां और लेजर शो इस बार काशी की देव दीपावली को यादगार बनाने की तैयारी में हैं।

Previous Post

Varanasi: में चक्रवाती तूफान अकवान का असर, 21 नवंबर को बारिश का यलो अलर्ट; 4 से 6 डिग्री तक गिरेगा तापमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: देव दीपावली की तैयारी में जुटा प्रशासन, घाटों पर रंग-रोगन और सजावट तेज, काशी में पहली बार 2100 ड्रोन से आसमान में उतरेगी शिव महिमा
  • Varanasi: में चक्रवाती तूफान अकवान का असर, 21 नवंबर को बारिश का यलो अलर्ट; 4 से 6 डिग्री तक गिरेगा तापमान
  • Mau: घने कोहरे में बारातियों से भरी बस को दूसरी बस ने मारी टक्कर, 15 घायल
  • BHU ट्रामा सेंटर में महिला का हंगामा, सुरक्षाकर्मियों व पुलिस से की मारपीट, दरोगा समेत दो घायल
  • Sonbhadra: शक्तिनगर थाने में तैनात दरोगा सदाशिव राय का हृदयाघात से निधन, पुलिस महकमे में शोक, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
  • Varanasi: आगामी देव दीपावली पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, नगर आयुक्त बोले- देव दीपावली पर होगी लापरवाही तो करेंगे कार्रवाई
  • Varanasi: ज्वेलरी एग्जीबिशन के नाम पर स्थानीय सर्राफा व्यापार की अनदेखी बर्दाश्त नहीं पाँच वर्षों के आयोजनों की उच्चस्तरीय जाँच की माँग
  • Varanasi: गौ माता के शरीर में 33 कोटी देवी देवता करते हैं निवास, गोपाष्टमी पर विधि विधान से हुआ गाय माता का पूजन
  • Varanasi: दर्शन-पूजन करने आई गुजरात की महिला की चेन लूटकर फरार हुए पल्सर सवार बदमाश, इस्कॉन मंदिर के पास वारदात
  • Varanasi: सेंट जॉन्स स्कूल लेढूपुर में “कला और विज्ञान” प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता दिल

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: देव दीपावली की तैयारी में जुटा प्रशासन, घाटों पर रंग-रोगन और सजावट तेज, काशी में पहली बार 2100 ड्रोन से आसमान में उतरेगी शिव महिमा
  • Varanasi: में चक्रवाती तूफान अकवान का असर, 21 नवंबर को बारिश का यलो अलर्ट; 4 से 6 डिग्री तक गिरेगा तापमान
  • Mau: घने कोहरे में बारातियों से भरी बस को दूसरी बस ने मारी टक्कर, 15 घायल
  • BHU ट्रामा सेंटर में महिला का हंगामा, सुरक्षाकर्मियों व पुलिस से की मारपीट, दरोगा समेत दो घायल
  • Sonbhadra: शक्तिनगर थाने में तैनात दरोगा सदाशिव राय का हृदयाघात से निधन, पुलिस महकमे में शोक, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
  • Privacy Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव