• About Us
  • EPaper
  • Privacy Policy
    • Privacy Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Thursday, November 19, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi: पंचगंगा घाट से शुरू हुई काशी की देव दीपावली, आज दुनिया में बनी पहचान, जानिए किसने रखी थी इस महापर्व की नींव

by Jansandesh Times
November 19, 2026
in वाराणसी
1
varanasi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: देवताओं की नगरी काशी में दीपावली का उत्सव घरों की चौखट से निकलकर जब मां गंगा के अर्द्धचंद्राकार घाटों तक पहुंचता है तो पूरी दुनिया उसे देव दीपावली के नाम से जानती है। कार्तिक पूर्णिमा की रात गंगा के किनारे लाखों दीपों की कतारें, जल में झिलमिलाती रोशनी, शंखनाद, घंटों की गूंज और भव्य गंगा आरती काशी को किसी देवलोक जैसा स्वरूप प्रदान करती है। आज देव दीपावली केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि काशी की सांस्कृतिक पहचान और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का बड़ा आकर्षण बन चुकी है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आज जिस आयोजन को देखने के लिए देश-विदेश से लाखों लोग काशी पहुंचते हैं, उसकी शुरुआत किसी बड़े सरकारी आयोजन या भव्य मंच से नहीं, बल्कि पंचगंगा घाट पर कुछ लोगों की छोटी-सी पहल से हुई थी।

पंचगंगा घाट पर पहली बार जले थे हजारों दीप

काशी (Varanasi) की देव दीपावली के आधुनिक स्वरूप की शुरुआत वर्ष 1985 में पंचगंगा घाट से मानी जाती है। इसके सूत्रधार मंगला गौरी मंदिर के महंत पंडित नारायण गुरु बताए जाते हैं। उन्होंने घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दीपदान की पुरानी परंपरा को सामूहिक उत्सव का रूप देने की पहल की थी।

बताया जाता है कि वर्ष 1984 में दुर्गा घाट पर दीप जलते देखकर नारायण गुरु के मन में विचार आया कि जब एक घाट पर दीपदान हो सकता है तो गंगा के दूसरे घाटों को भी दीपों से क्यों नहीं सजाया जाए। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों, दुकानदारों और युवाओं को इस आयोजन से जोड़ना शुरू किया। लोगों से दीपक,तेल और घी का सहयोग मांगा गया। जनसहयोग से वर्ष 1985 में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पंचगंगा घाट (Varanasi) और आसपास के घाटों पर हजारों दीप जलाए गए।

उस समय यह आयोजन बेहद सीमित संसाधनों में हुआ था। न बड़े मंच थे, न आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और न ही लाखों की भीड़। कुछ लोगों की श्रद्धा और सामूहिक प्रयास ने एक ऐसी परंपरा को जन्म दिया, जो आगे चलकर काशी (Varanasi) की सबसे बड़ी पहचान बन गई। वर्ष 1986 में पूर्व काशी नरेश डॉ। विभूति नारायण सिंह का भी इस आयोजन को सहयोग मिला। इसके बाद धीरे-धीरे दूसरे घाटों के लोग भी इससे जुड़ते चले गए।

महारानी अहिल्याबाई होल्कर से जुड़ा है हजारा दीप स्तंभ का इतिहास

पंचगंगा घाट (Varanasi) का इतिहास देव दीपावली की परंपरा को और भी विशिष्ट बनाता है। यहां स्थित ऐतिहासिक हजारा दीप स्तंभ इस उत्सव की प्राचीन धार्मिक विरासत का प्रतीक है। इसका निर्माण 18वीं शताब्दी में इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने कराया था। पत्थरों से बने इस विशाल दीप स्तंभ में एक साथ सैकड़ों दीप प्रज्वलित किए जा सकते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर इस दीप स्तंभ को रोशन करने की परंपरा रही है।

काशी (Varanasi) में कार्तिक मास के दौरान गंगा किनारे दीपदान और आकाशदीप जलाने की परंपरा बहुत पुरानी है। महारानी अहिल्याबाई द्वारा बनवाया गया हजारा दीप स्तंभ इसी धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रमाण माना जाता है। आधुनिक देव दीपावली के आयोजन ने इसी पुरानी परंपरा को नए स्वरूप में जन-जन तक पहुंचाया।

काशी नरेश और संतों के सहयोग से 84 घाटों तक पहुंचा आयोजन

शुरुआत में देव दीपावली पंचगंगा घाट (Varanasi) और आसपास के कुछ घाटों तक सीमित थी। लेकिन धीरे-धीरे संतों, महंतों, काशी नरेश, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने इस आयोजन को विस्तार देना शुरू किया। अलग-अलग घाटों पर समितियां गठित हुईं और लोगों ने अपने-अपने स्तर पर दीपदान की जिम्मेदारी संभाली।

वर्ष 1980 के दशक के अंतिम वर्षों में यह आयोजन कई घाटों तक पहुंच गया। बाद के वर्षों में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। वर्ष 1990 के दशक में इसका स्वरूप और भव्य हुआ तथा वर्ष 2000 के बाद काशी के लगभग सभी प्रमुख घाटों पर दीपोत्सव की परंपरा स्थापित हो गई।

आज अस्सी (Varanasi) से लेकर राजघाट तक गंगा का पूरा किनारा दीपों से सजाया जाता है। घाटों के अलावा मंदिरों, कुंडों, तालाबों, गलियों और घरों में भी दीप जलाए जाते हैं। अब यह आयोजन स्थानीय लोगों की परंपरा से निकलकर सरकारी और जनसहभागिता वाले बड़े सांस्कृतिक उत्सव का रूप ले चुका है।

क्यों मनाई जाती है देव दीपावली, क्या है धार्मिक मान्यता?

देव दीपावली का (Varanasi) र्तिक मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। सामान्य दीपावली के लगभग 15 दिन बाद आने वाले इस पर्व को देवताओं की दीपावली कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन देवता स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरकर काशी (Varanasi) में मां गंगा के पवित्र जल में स्नान करते हैं और दीप जलाकर उत्सव मनाते हैं।

इस पर्व का संबंध भगवान शिव की त्रिपुरासुर पर विजय से भी जुड़ा हुआ है। पौराणिक मान्यता के अनुसार त्रिपुरासुर नामक असुर ने तीनों लोकों में आतंक मचा रखा था। उसके अत्याचार से देवता और ऋषि-मुनि परेशान थे। तब भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन उसका वध कर तीनों लोकों को उसके आतंक से मुक्त कराया। इसी विजय के कारण भगवान शिव को त्रिपुरारी कहा जाता है और इस पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं।

मान्यता है कि भगवान शिव की इस विजय से प्रसन्न होकर देवताओं ने काशी (Varanasi)  में दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इसी घटना की स्मृति में देव दीपावली मनाई जाती है। इस दिन गंगा में स्नान, दीपदान और भगवान शिव की आराधना को विशेष पुण्यदायी माना जाता है। श्रद्धालु अपने पूर्वजों की स्मृति में भी गंगा में दीपदान करते हैं।

दशाश्वमेध घाट की महाआरती ने बढ़ाई आयोजन की भव्यता

देव दीपावली (Varanasi) को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में दशाश्वमेध घाट की भव्य गंगा आरती की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पंडित किशोरी रमण दुबे ‘बाबू महाराज’ और गंगोत्री सेवा समिति का नाम वर्ष 1991 में यहां नियमित भव्य गंगा आरती की शुरुआत से जुड़ा है। समय के साथ कार्तिक पूर्णिमा की शाम होने वाली विशेष महाआरती इस पर्व का प्रमुख आकर्षण बन गई।इस दिन गंगा (Varanasi) के तट पर विशेष पूजन, दीपदान, आरती और देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। सेना के जवानों की ओर से शहीदों की स्मृति में बिगुल बजाकर श्रद्धांजलि देने की परंपरा भी आयोजन को धार्मिकता के साथ राष्ट्रभक्ति से जोड़ती है।

24 नवंबर को मनेगी देव दीपावली, 21 लाख से अधिक दीपों का लक्ष्य

वर्ष 2026 में देव दीपावली 24 नवंबर को मनाई जाएगी। इस बार काशी (Varanasi) को पहले से अधिक भव्य रूप में सजाने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से घाटों से लेकर कुंडों और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक दीपोत्सव की व्यापक योजना बनाई गई है।उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार इस बार 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इनमें लगभग 10 लाख मिट्टी के दीप और एक लाख गोबर से बने दीप शामिल होंगे। इसके लिए करीब 22 लाख बातियों की व्यवस्था की जा रही है।

प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार गंगा के 88 पक्के घाटों (Varanasi) पर लगभग पांच लाख दीप जलाए जाएंगे। गंगा के दूसरी ओर रेतीले क्षेत्र में करीब साढ़े तीन लाख दीपों से रोशनी की जाएगी। वहीं शहर के 103 कुंडों और तालाबों पर लगभग ढाई लाख दीप प्रज्वलित किए जाने की तैयारी है। इस (Varanasi) आयोजन में 83 घाट समितियों और स्वयंसेवकों की भागीदारी रहेगी।

20 से 23 नवंबर तक होगा गंगा महोत्सव

देव दीपावली (Varanasi) से पहले 20 से 23 नवंबर तक नमो घाट पर चार दिवसीय गंगा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रत्येक शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। संगीत, नृत्य और लोकसंस्कृति के कार्यक्रमों के माध्यम से काशी की सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश के पर्यटकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

24 नवंबर की शाम (Varanasi) सभी प्रमुख घाटों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दशाश्वमेध घाट (Varanasi) पर भव्य महाआरती होगी। चेत सिंह घाट पर प्रक्षेपण और लेजर प्रदर्शन की तैयारी है। दशाश्वमेध और अस्सी घाट के सामने गंगा के ऊपर आकाशीय दृश्य प्रस्तुत करने के लिए ड्रोन प्रदर्शन भी प्रस्तावित है। काशी विश्वनाथ धाम के सामने हरित आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।इस वर्ष लगभग 2100 स्वदेशी ड्रोन के माध्यम से आकाश में विशेष दृश्य प्रस्तुत करने की भी तैयारी है। इससे गंगा के घाटों पर दीपों की रोशनी के साथ आसमान में भी आकर्षक नजारा दिखाई देगा।

सुरक्षा और यातायात के लिए प्रशासन ने तैयार किया विशेष खाका

देव दीपावली (Varanasi) पर लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था बनाई है। पूरे घाट क्षेत्र को 10 जोन, 21 सेक्टर और 36 उपसेक्टर में बांटकर अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। घाटों पर 27 निगरानी मीनारें स्थापित की जाएंगी। प्रमुख घाटों पर त्वरित कार्रवाई दल, गोताखोर और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की व्यवस्था रहेगी।

नावों के सुरक्षित संचालन के लिए नमो घाट से अस्सी घाट (Varanasi) तक दोतरफा जलमार्ग व्यवस्था बनाने की तैयारी है। इसके लिए तैरते हुए जलमार्ग मंच लगाए जाएंगे। नाविकों को भी सुरक्षा और सुव्यवस्थित संचालन का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए हैं।इसके अलावा 20 से 25 नवंबर तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। दीपदान के तुरंत बाद घाटों की सफाई कराने की व्यवस्था भी बनाई जा रही है, ताकि अगले दिन कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

पंचगंगा घाट से शुरू हुई परंपरा आज बनी काशी की वैश्विक पहचान

आज काशी (Varanasi)  की देव दीपावली का आकर्षण इतना बढ़ चुका है कि देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से भी पर्यटक इस अद्भुत दृश्य को देखने पहुंचते हैं। गंगा में चलती सजी हुई नावों से जब श्रद्धालु दोनों किनारों पर जगमगाते दीपों को देखते हैं तो पूरा दृश्य किसी स्वप्नलोक जैसा प्रतीत होता है।

जिस आयोजन की शुरुआत वर्ष 1985 में पंचगंगा घाट (Varanasi) पर स्थानीय लोगों की छोटी-सी पहल से हुई थी, वह आज लाखों दीपों के महोत्सव में बदल चुका है। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें प्रशासन के साथ आम नागरिक, घाट समितियां, स्वयंसेवी संस्थाएं, नाविक, व्यापारी और महिलाएं भी अपनी भागीदारी निभाते हैं।

देव दीपावली की यह यात्रा केवल दीप जलाने की कहानी नहीं है, बल्कि काशी (Varanasi) की आस्था, जनसहयोग और सांस्कृतिक विरासत के जीवंत रहने की कहानी भी है। पंचगंगा घाट का हजारा दीप स्तंभ आज भी इस परंपरा की ऐतिहासिक जड़ों की याद दिलाता है। वहीं गंगा के 84 घाटों पर जगमगाते दीप इस बात के साक्षी हैं कि काशी ने अपनी प्राचीन परंपरा को आधुनिक समय में भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

गाय के गोबर से बनाए जाएंगे  2 लाख दीपक

 देव दिपावली आयोजन गंगाधर उपाध्याय श्री देव दीपावली के उपाध्यक्ष ने बातचीत के दौरान बताया कि सन 1986 में पंचगंगा घाट से इसका शुभारंभ हुआ था। बड़े कठिन परिस्थितियों में इसको प्रारंभ किया गया लोग पहले जो दीपावली पर अपने घरों से दीपक तेल और बाती लेकर आते थे जिन्हें घाटों पर जलते थे। कुछ लोग चंदा मांग कर लाते थे। फिर इसमें कुछ उधर लोगों को जोड़ा गया मां गंगा की आरती के लिए। धीरे-धीरे इसका रूप बढ़ता गया लोगों में उत्साह बढ़ता गया। यह काशी वासियों का एक अद्भुत उत्सव बन गया। आज देव दीपावली (Varanasi) एक इवेंट बन गया है। उन्होंने कहा कि इसमें काशी नरेश का भी काफी योगदान है। उन्होंने कहा कि इसमें बागीश दत्त का अथक प्रयास रहा इस तेरे दीपावली को खड़ा करने में हम लोग उनके साथ लगे रहे। उन्होंने बताया कि जब 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए तो उन्होंने हम लोगों से कहा कि काशी को देव दीपावली पर दीया, तेल, बाती हम देंगे। इसके बाद हम लोग चंदा का कार्य बंद कर दिया। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि हमारे देश को यशस्वी प्रधानमंत्री मिले हैं जो हमारे काशी के सांसद भी है उन्होंने नशा मुक्ति का नारा दिया है जो इस बार हम लोगों की थीम रहेगी। उन्होंने कहा कि हम इसे अपना आंदोलन बना लिए हैं।

इसके साथ है मां गंगा सेवा न्यास का संगठन मंत्री शंभू निषाद से बातचीत हुई उन्होंने बताया कि देव दीपावली को लेकर काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि साल भर में यह त्यौहार एक बार आता है और हम लोग इसके लिए काफी तैयारी करते हैं अपनी नाव बजड़े को रंगाई पुताई और लाइटिंग कई माह पुर्व से प्रारंभ कर देते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी यात्री आते हैं वह घूमने के लिए आते हैं और इसलिए हम अपने बजट को पूरी तरह से पहले ही तैयार कर लेते हैं और हमें अच्छे से सेवा करने का मौका मिलता है। शंभू ने बताया कि इस बार काशी में यात्री काफी काम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 50% हमारी नाव बुक हो चुकी है 45% नाव अभी तक नहीं बुक हुई है।

उन्होंने कहा कि अभी 5-6 दिन बचे हुए हैं और हम लोग आशा लगाए हुए हैं कि हमारे सभी नावे बुक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से अभी कोई बैठक नहीं हुई लेकिन हम प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द बैठक कर गाइडलाइन जारी कर दिया जाए। उन्होंने नाविक समाज यात्री तथा देव दीपावली (Varanasi) देखने वाले लोगों से अपील किया कि इस माह पर्व पर किसी भी प्रकार का नशीले पदार्थ जैसे शराब गांजा भांग आज चीजों का सेवन न करें। उन्होंने प्रशासन से यह भी मांग किया कि चप्पू वाली नाव को देव दीपावली के दिन चलाने की परमिशन न दिया जाए। क्यों उसकी इसे हादसा होने का डर बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से यह भी मांग किया की गंगा में दो रूट बना दिया जाए ताकि एक रूट से नाव आए तो वहीं दूसरी रूट से नाव जाए। उन्होंने कहा कि धर्म की नगरी काफी है और इसे बदनाम करने की कोशिश कही से भी ना हो।

पंकज अग्रवाल देव दीपावली के संयोजन मंडल के सदस्य ने बातचीत के दौरान बताया कि इस बार गाय के गोबर से दीप बनाए गए हैं उन्होंने कहा कि लगभग 2 लाख दीप गाय के गोबर से बनाए गए हैं जो देव दीपावली पर जलाए जाएंगे उन्होंने कहा कि यह दीपक प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं ताकि इसे जलने पर किसी भी प्रकार का प्रदूषण ना पहले उन्होंने कहा कि यह 200000 गाय के गोबर से बने दीपक गंगा के उस पार रेती पर जलाए जाएंगे। पंकज अग्रवाल ने बताया कि इसकी तैयारी 6 माह पहले प्रारंभ हो जाता है और इसको लेकर काशीवासी तथा बाहर से आने वाले लोगों में काफी उत्साह होता है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे देव दीपावली नजदीक आती जाती है लोगों में तेजी लग जाती है।

बातचीत के दौरान ब्रजकिशोर यादव महंत जी संरक्षक देव दीपावली ने बताया कि प्राचीन काल महाभारत काल में हमारे अशंख योद्धा शहीद हुए थे। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए महाराज काशी नरेश ने इसे प्रारंभ किया था। कालांतर में यह विलुप्त हो गई। 17वीं शताब्दी में महारानी अहिल्याबाई होलकर ने पंचगंगा घाट पर हजारा दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का कार्य किया था। अंग्रेजी शासन काल में यह विलुप्तप्राय हो गई थी परंतु कार्तिक मास में हजारा दीप प्रज्वलित किया जाता रहा। पंचगंगा घाट पर काशी नरेश स्वर्गीय विभूति नारायण सिंह भी स्नान करते थे। उसे दौरान हम लोग उनसे देव दीपावली के दिन शाम में

ये भी पढ़े:- गंजारी स्टेडियम पहुंचे ICC चेयरमैन जय शाह, दूधिया रोशनी में चमकता मैदान देख बढ़ीं तैयारियां

जाकर दीप जलाने करने का ग्रह किया। उन्होंने सहर्ष यह आग्रह स्वीकार कर लिया और शाम को जाकर दीप जलाएं। तब से यह परंपरा लगातार चली आ रही है। उन्होंने कहा कि इसके बाद कुंड तालाब जो विलुप्त हो रहे थे वहां पर भी दीप जलाने का कार्य प्रारंभ हुआ और इन विलुप्त हो रहा है कुंड तालाब और सरोवर को नवजीवन मिला। उन्होंने बताया कि इस बार 21 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है।

Previous Post

गंजारी स्टेडियम पहुंचे ICC चेयरमैन जय शाह, दूधिया रोशनी में चमकता मैदान देख बढ़ीं तैयारियां, 2 दिसंबर को PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

Next Post

Mau: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, मोटरसाइकिल चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर बेचता था आरोपी, गिरफ्तार

Next Post
mau

Mau: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, मोटरसाइकिल चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर बेचता था आरोपी, गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: जूली गौंड से मिले सपा नेता, न्याय की लड़ाई में हर संभव सहयोग भरोसा,बीएचयू सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट का आरोप
  • Varanasi: गंगा नदी में दो लाख शीतला मछली राजमीन का संचयन, मत्स्य संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
  • Varanasi: महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र अस्पताल में नियुक्त हुए डॉ. बाल कृष्ण मिश्रा
  • Varanasi: हॉस्टल की छत से गिरकर 12 वर्षीय छात्रा की मौत, बिहार से पढ़ने आई थी काशी
  • Mau: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, मोटरसाइकिल चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर बेचता था आरोपी, गिरफ्तार
  • Varanasi: पंचगंगा घाट से शुरू हुई काशी की देव दीपावली, आज दुनिया में बनी पहचान, जानिए किसने रखी थी इस महापर्व की नींव
  • गंजारी स्टेडियम पहुंचे ICC चेयरमैन जय शाह, दूधिया रोशनी में चमकता मैदान देख बढ़ीं तैयारियां, 2 दिसंबर को PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन
  • Varanasi: देव दीपावली की तैयारी में जुटा प्रशासन, घाटों पर रंग-रोगन और सजावट तेज, काशी में पहली बार 2100 ड्रोन से आसमान में उतरेगी शिव महिमा
  • Varanasi: में चक्रवाती तूफान अकवान का असर, 21 नवंबर को बारिश का यलो अलर्ट; 4 से 6 डिग्री तक गिरेगा तापमान
  • Mau: घने कोहरे में बारातियों से भरी बस को दूसरी बस ने मारी टक्कर, 15 घायल

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: जूली गौंड से मिले सपा नेता, न्याय की लड़ाई में हर संभव सहयोग भरोसा,बीएचयू सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट का आरोप
  • Varanasi: गंगा नदी में दो लाख शीतला मछली राजमीन का संचयन, मत्स्य संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
  • Varanasi: महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र अस्पताल में नियुक्त हुए डॉ. बाल कृष्ण मिश्रा
  • Varanasi: हॉस्टल की छत से गिरकर 12 वर्षीय छात्रा की मौत, बिहार से पढ़ने आई थी काशी
  • Mau: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, मोटरसाइकिल चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर बेचता था आरोपी, गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव