Varanasi: आज दिनांक 20 नवंबर 2026 को जन विकास समिति आसरा केंद्र के तत्वावधान में भारत सरकार की एडीप (ADIP) योजना के अंतर्गत सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 127 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए।
इस वितरण (Varanasi) कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड साइकिल, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, कमोड चेयर सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इन उपकरणों का उद्देश्य दिव्यांगजनों की दैनिक गतिविधियों को सुगम बनाना, उनकी गतिशीलता एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

Varanasi: दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, समान अवसर उपलब्ध कराने पर जोर
कार्यक्रम में राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉक्टर उत्तम ओझा (Varanasi) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने उपस्थित बच्चों एवं दिव्यांगजनों को अपना आशीर्वचन एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, सम्मानजनक जीवन और समाज में समान अवसर उपलब्ध कराने के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए।
ये भी पढ़े:- देव दीपावली से पहले अस्सी घाट पहुंचे मेयर,शौचालय की बदहाली देख भड़के
जन विकास समिति (Varanasi) का यह प्रयास दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक सुगम, सुविधाजनक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था भविष्य में भी दिव्यांगजनों के अधिकारों, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।
