प्रथम पुण्यतिथि पर दादनपुर अहिरौली में जुटे सपा के दिग्गज नेता, जनसेवा और राजनीतिक योगदान को किया याद
Mau: घोसी के पूर्व विधायक स्वर्गीय सुधाकर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव दादनपुर अहिरौली में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उनके पुत्र एवं घोसी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव समेत कई दिग्गज नेता, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक संघर्ष, जनसेवा तथा सामाजिक योगदान को याद किया।
मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि स्वर्गीय सुधाकर सिंह ने हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्ष किया। (Mau) समाज के बीच रहकर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके विचारों, सिद्धांतों और संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने डॉ. सुजीत कुमार सिंह से अपने पिता के बताए रास्ते पर चलकर समाज के हर वर्ग की सेवा करने का आह्वान किया।
Mau: सरकार की कार्यशैली पर सवाल
इस दौरान शिवपाल यादव (Mau) ने प्रदेश सरकार पर राजनीतिक हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा की सीट रिक्त होने के छह महीने के भीतर उपचुनाव कराया जाना चाहिए, लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी चुनाव नहीं कराया जाना सरकार की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उसे निकम्मी करार दिया।

श्रद्धांजलि सभा में (Mau) घोसी के सांसद राजीव राय, मछलीशहर की विधायक रागिनी सोनकर और सगड़ी विधायक डॉ. एचएन सिंह पटेल ने भी स्वर्गीय सुधाकर सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, जनसरोकार और सामाजिक समर्पण का प्रतीक रहा। जनता के सुख-दुख में उनकी भागीदारी हमेशा याद की जाती रहेगी।
ये भी पढ़े:- 127 दिव्यांगों को मिला नया सहारा! जन विकास समिति का सराहनीय कदम
इस मौके पर (Mau) सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु, नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता, खुर्शीद खान, आकिब सिद्दीकी, फिरोज अंसारी, मौलाना शम्स तबरेज, राघवेंद्र यादव, डॉ. रामकृष्ण यादव, राजेंद्रनाथ पांडेय, दीनानाथ सिंह, अनिल सिंह, भास्कर सिंह, शशिभूषण सिंह, राकेश सिंह मंटू, राजेश सिंह गप्पू, अजीत प्रताप सिंह, अभय सिंह अंकुर, अंकित सिंह गांधी, लालचंद यादव, नेहालुद्दीन खान और डॉ. एनएन यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
