अस्सी घाट पर मां गंगा की आरती उतारी, 108 बार किया हनुमान चालीसा का पाठ; बोले- सनातन ने मुझे नई दिशा और जीने का उद्देश्य दिया
Varanasi: अमेरिका के शिकागो निवासी एलेक्स मॉम सिलिविक (Alex Mom Silivik) के जीवन में सनातन धर्म और आध्यात्मिकता ने ऐसा बदलाव किया कि वह नशे की गिरफ्त से निकलकर योग, ध्यान और सेवा के रास्ते पर चल पड़े। कभी नशे की लत से जूझ रहे एलेक्स आज अमेरिका में लोगों को योग और ध्यान सिखाते हैं, आध्यात्मिक साहित्य लिखते हैं और नशे व शराब की लत से परेशान लोगों को बेहतर जीवन की ओर बढ़ने में मदद करते हैं। इसी आध्यात्मिक जुड़ाव के चलते तीन दिन पहले सात दोस्तों के साथ काशी पहुंचे एलेक्स ने रविवार को अस्सी घाट (Varanasi) पर मां गंगा की आरती उतारी और विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद घाट पर बैठकर 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया।
एलेक्स ने बताया वह पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर हैं और शिकागो की एक कंपनी में काम करते थे। नौकरी के दौरान वह ड्रग्स लेने लगे। धीरे-धीरे इसकी लत बढ़ती गई। उन्होंने नशा छोड़ने की कई बार कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब 10 साल पहले उन्हें नीम करौली बाबा के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद बाबा के जीवन और उनके आध्यात्मिक संदेशों को जानने की जिज्ञासा बढ़ी। वह भारत (Varanasi) आए और नीम करौली बाबा के बारे में अध्ययन करने के साथ साधना शुरू की। इसी दौरान सनातन धर्म, आध्यात्मिक साहित्य और भगवद्गीता सहित विभिन्न धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन किया।
सनातन से जुड़ने के बाद छोड़ दिया नशा
एलेक्स के मुताबिक, सनातन धर्म से जुड़ने के बाद उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन आया। उन्हें अपने भीतर एक नई शक्ति का अनुभव हुआ और जीवन को देखने का नजरिया बदल गया। आध्यात्मिक साधना ने उन्हें नशे से बाहर निकलने की राह दिखाई। उन्होंने ड्रग्स की लत छोड़ दी और नीम करौली बाबा को अपना गुरु मान लिया। अब वह अपने समूह के साथ नियमित रूप से योग और ध्यान करते हैं। हनुमानजी (Varanasi) और नीम करौली बाबा के नाम पर भंडारा आयोजित कर जरूरतमंदों की सेवा भी करते हैं।

अमेरिका में योग-ध्यान सिखाते, नशे से जूझ रहे लोगों की मदद
एलेक्स बताते हैं कि अमेरिका में वह योग और ध्यान की कक्षाएं चलाते हैं। आध्यात्मिकता से जुड़े विषयों पर किताबें लिखने के साथ पॉडकास्ट भी करते हैं। उनका प्रयास है कि ड्रग्स और शराब की लत से जूझ रहे लोगों को मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाकर सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद की जाए। उनके लिए (Varanasi) आध्यात्मिकता केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रेम, करुणा और सेवा के माध्यम से दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना भी इसका हिस्सा है।
शिव की आध्यात्मिक ऊर्जा खींचती है काशी
एलेक्स ने कहा कि (Varanasi) प्रकाश की नगरी है और उन्हें यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा बेहद पसंद है। भगवान शिव की नगरी काशी उनके हृदय में विशेष स्थान रखती है। वह भारत के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा करते रहते हैं, लेकिन काशी उन्हें बार-बार अपनी ओर आकर्षित करती है। गोस्वामी तुलसीदास का जीवन, महाश्मशान, भगवान शिव, मां काली और हनुमानजी के मंदिर उन्हें आध्यात्मिक रूप से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु की कृपा ही उन्हें बार-बार काशी लेकर आती है।

एलेक्स ने कहा, “मैं हनुमानजी और नीम करौली बाबा का भक्त हूं। (Varanasi) रोज हनुमान चालीसा का पाठ करता हूं। यह ईश्वर, प्रेम और सेवा से जुड़ने का माध्यम है। इसके पाठ से हृदय खुलता है और जरूरतमंदों की सेवा करने की शक्ति मिलती है।
पुरोहित बोले, पहले भी कर चुके हैं पूजा और दान
अस्सी घाट (Varanasi) के पुरोहित दीपक कुमार पांडे ने बताया कि एलेक्स और उनके साथी काफी समय से काशी आते रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने विशेष पूजा कराई थी और जरूरतमंद लोगों को दान दिया था। समूह के सदस्य गंगा किनारे एक स्थान पर ठहरकर ध्यान और साधना करते हैं। इस बार उनकी इच्छा मां गंगा की पूजा करने और आरती उतारने की थी। पूजन के बाद सभी ने घाट पर बैठकर 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया।
ये भी पढ़े:- 51 हजार दीप, 21 कुंतल फूल और अनूप जलोटा की स्वरांजलि
इस तरह शिकागो से काशी पहुंचे एलेक्स के लिए गंगा आरती और हनुमान चालीसा का पाठ महज धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि उस आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा है, जिसने उनके जीवन को नशे से निकालकर प्रेम, सेवा और साधना से जोड़ दिया।

