Varanasi: समाजवादी पार्टी महानगर के द्वारा होटल कियारा शिवपुर वाराणसी में आज गरीबों, वंचितों,किसानों, छात्रों पिछड़ो, अल्पसंख्यको के मसीहा समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री,देश के पूर्व रक्षा मंत्री, श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की 88वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी ! जयंती समारोह में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई तथा इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दिलीप डे की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया।💐
महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नेताजी से जुड़ी यादों का उल्लेख किया तथा कहा कि- नेताजी देश के रक्षा मंत्री (Varanasi) रहते हुए पड़ोसी देशों को सीमा पर जाकर सैनिकों से कहा कि – ”कोई भी देश गलत नियत से भारत की तरफ आंख उठाकर देखेगा तो युद्ध दुश्मन की धरती पर होगा” और सैनिकों के शव युद्ध में शहीद हो जाने पर उनके शव को उनके घर पर राजकीय सम्मान के साथ परिवार को सौंपने का निर्देश दिया।
कार्यकर्ताओं की दुख-सुख पुच उनकी मदद
मुख्य अतिथि चंदौली के सांसद माननीय वीरेंद्र सिंह (Varanasi) ने कहा -“नेताजी पार्टी को एक परिवार की तरह चलाते थे और कार्यकर्ताओं को अपने परिवार की तरह समझते थे।” मिलने पर कार्यकर्ताओं की दुख-सुख की बातें पूछते थे और उसकी मदद करते थे। वर्तमान में हम लोगों को पी. डी.ए को मजबूत करना है और आठों विधानसभा में आगामी चुनाव में जीत का झंडा फहराना है! आज नेताजी के कार्यकर्ताओं की देन है कि (Varanasi) में कार्यकर्ताओं ने MLC में दोनों सीट जीताकर, दिल्ली में चर्चा का विषय बना दिया है।

मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल जी ने कहा कि “नेताजी की देन है कि उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में अपने आदेश से हिंदी को अनिवार्य किया।इससे पिछड़े दलित अल्पसंख्यक (Varanasi) गांव के बच्चे PCS की परीक्षाओं में पास होकर अधिकारी बन गए।नेताजी ने अंग्रेजी का विरोध किया तथा हिंदी को बढ़ावा दिया।

पूर्व मंत्री ने रिबू श्रीवास्तव ने कहा कि पी. डी. ए मजबूत करते हुए माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना हैं, सभी कार्यकर्ता तन मन धन से जुट जाए।अन्य कई वक्ताओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि देकर अपने -अपने विचार व्यक्त किये.
कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का स्वागत
गोष्ठी का संचालन योगेंद्र यादव (Varanasi) ने किया तथा आए हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का स्वागत पूर्व मंत्री रिबु श्रीवास्तव तथा धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी रामजी यादव ने किया!
ये बी पढे:- देव दीपावली 2026 को लेकर काशी में यातायात का महाप्लान जारी
इस समारोह में प्रमुख रूप से राजदेव सिंह, डॉ बहादुर यादव, महेंद्र सिंह यादव, आनंद सिंह, सूबेदार सिंह, मनोज राय, जगन्नाथ कुशवाहा, हीरालाल मौर्या, इस्तकबाल कुरेशी, अब्दुल कलाम, किशन दीक्षित, राजू यादव,डॉ ओ.पी सिंह,जीशान कलाम, अजय चौधरी, अजहर अली सिद्दीकी,अखिलेश यादव संगीता पटेल, आरती यादव,पुतुल यादव,हारून अंसारी, अनिल साहू, शंकर विशनानी, जाहिद नासिर, लालू यादव, ईशान श्रीवास्तव, हरीश नारायण सिंह,संजय यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे ।
