• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Tuesday, October 27, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi: संतों ने किया मां श्रृंगार गौरी का पूजन, ज्ञानवापी परिसर में गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष, परिसर के मुक्ति का लिया संकल्प

by Kajal Seth
January 24, 2026
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: ज्ञानवापी परिसर में एक बार फिर धार्मिक आस्था का दृश्य देखने को मिला, जब अखिल भारतीय संत समिति की ओर से मां श्रृंगार गौरी का विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए संत समिति के सदस्यों ने मां श्रृंगार गौरी के विग्रह के बाहर पूजा-पाठ किया। विशेष अनुष्ठान का नेतृत्व अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने किया।

पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत ज्ञानवापी की पश्चिमी दीवार पर स्थित मां श्रृंगार गौरी के विग्रह का पूजन किया गया, साथ ही नंदी महाराज की पूजा और बाबा विश्वनाथ (Varanasi) का जलाभिषेक भी संपन्न हुआ। संतों ने प्राचीन पत्थरों पर कुमकुम, सिंदूर और चंदन अर्पित कर कपूर से मां की आरती उतारी। इसके बाद राम कथा आयोजन की औपचारिक शुरुआत की गई।

Varanasi: 67 वर्षों से नियमित रूप से होता आ रहा अनुष्ठान

स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि मां श्रृंगार गौरी का दर्शन-पूजन वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसका उल्लेख सरकारी रिकॉर्ड में भी मिलता है। उनके अनुसार, यह अनुष्ठान पिछले कम से कम 67 वर्षों से नियमित रूप से होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि माघ माह में ज्ञानवापी परिसर (Varanasi) में राम कथा का आयोजन होता है, जिसकी शुरुआत मां श्रृंगार गौरी, प्रतिष्ठा रत्नदी और बाबा विश्वनाथ के पूजन के साथ की जाती है।

उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ का उल्लेख करते हुए बताया कि जब औरंगजेब के समय ज्ञानवापी को तोड़े जाने की घटना हुई थी, तब काशी (Varanasi) के संतों और कथा व्यास ने राम कथा के माध्यम से उस विध्वंस के कलंक को मिटाने का संकल्प लिया था। उसी परंपरा के तहत यह धार्मिक अनुष्ठान सैकड़ों वर्षों से चलता आ रहा है।

नियमित दर्शन की अनुमति की उठी मांग

उल्लेखनीय है कि ज्ञानवापी परिसर के पश्चिमी हिस्से में सिंदूर लगा स्थान मां श्रृंगार गौरी के मंदिर के रूप में पूजा जाता है, जिसे लेकर हिंदू पक्ष और अंजुमन इंतजामियां मसाजिद कमेटी के बीच न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। यह मामला वाराणसी (Varanasi) की कुछ महिलाओं द्वारा दायर किया गया था, जिसमें नियमित दर्शन की अनुमति की मांग की गई थी। वर्तमान में यहां केवल विशेष पर्वों पर सीमित संख्या में दर्शन-पूजन की अनुमति दी जाती है।

also read

श्रृंगार गौरी प्रकरण (Varanasi) की सुनवाई के दौरान ज्ञानवापी परिसर में कमीशन कार्रवाई और पुरातात्विक सर्वेक्षण भी किया जा चुका है। इस दौरान कई साक्ष्य सामने आने का दावा किया गया, वहीं वजूखाने में शिवलिंग नुमा आकृति मिलने का मामला भी अलग से न्यायालय में विचाराधीन है।

Previous Post

मऊ में blackout mock drill: सायरन बजते ही अंधेरे में डूबा शहर, हवाई हमले से बचाव का अभ्यास

Next Post

Sonbhadra: दो मैजिक वाहनों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, चार गंभीररूप से घायल

Next Post
Sonbhadra

Sonbhadra: दो मैजिक वाहनों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, चार गंभीररूप से घायल

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi की छात्रा सुधि सिंह की डॉक्यूमेंट्री ‘द डोम्स: किंग्स ऑफ द पायर’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना
  • Varanasi: चक्रवात ‘अर्णब’ के असर से पूर्वांचल में बेमौसम बारिश की आशंका, 8 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
  • Mau: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पत्नी और दो मासूम बच्चों के सामने रोजी-रोटी का संकट
  • CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC में आज सुनवाई, 3 दर्जन याचिकाओं पर होगा फैसला, 2023 के कानून पर भी सवाल
  • वाराणसी में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 34 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • Lucknow: बाप-बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत
  • UP: ‘तुम्हारा काम है अब्दुल…’, अखिलेश यादव पर ओवैसी का हमला, कैराना से इंजीनियर इरफान को उतारने के संकेत
  • Sonbhadra: चाय की चुस्की के साथ सियासी गुणा-गणित, कल खुलेगा MLC प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा
  • Varanasi: एयर शो खत्म होते ही सड़कों पर थम गए वाहनों के पहिए, रामनगर किले से सामनेघाट पुल तक भीषण जाम, रेंगते नजर आए राहगीर
  • Varanasi: नमो घाट पर पीएम मोदी की मौजूदगी में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, कड़ी धूप में भी डटे रहे लाखों दर्शक

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi की छात्रा सुधि सिंह की डॉक्यूमेंट्री ‘द डोम्स: किंग्स ऑफ द पायर’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना
  • Varanasi: चक्रवात ‘अर्णब’ के असर से पूर्वांचल में बेमौसम बारिश की आशंका, 8 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
  • Mau: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पत्नी और दो मासूम बच्चों के सामने रोजी-रोटी का संकट
  • CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC में आज सुनवाई, 3 दर्जन याचिकाओं पर होगा फैसला, 2023 के कानून पर भी सवाल
  • वाराणसी में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 34 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव