राजधानी Lucknow से दिल दहला देने वाली खबर ने पूरे इलाकें को झकझोर कर रख दिया हैं, जहां सोमवार को सआदतगंज के नौबस्ता इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से तीन लोगों की हत्या कर दी गई। एक ही परिवार के बाप-बेटे और भाई की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सआदतगंज के नौबस्ता में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

Lucknow: पुलिस छावनी में तब्दील
आपको बतादें कि गोलियों की आवाज से पूरा (Lucknow) इलाका दहल उठा। वहीं इस फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोगों पिता, पुत्र और उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आस पास के पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया।

कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद
दरअसल, सआदतगंज के नौबस्ता क्षेत्र में कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें ऋषभ शुक्ला नामक व्यक्ति ने अवैध पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से घायल शिवाजी तिवारी (62), शिवेन्द्र तिवारी (55) और सुयश तिवारी (30) को तत्काल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टररों ने तीनों को मृत्य घोषित कर दिया।

हत्यारोपी हिराशत में
वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला को मौके से ही हिरासत में ले लिया है. उसके पास से प्रयुक्त पिस्टल और चार खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

ये भी पढ़े:- तुम्हारा काम है अब्दुल…’, अखिलेश यादव पर ओवैसी का हमला
