Varanasi Air Show 2026: 25 अक्टूबर 2026 रविवार को एयर शो के तीसरे और अंतिम दिन वायुसेना का शौर्य गंगा की लहरों पर सुबह 11:40 बजे से शुरू आएगा। जिसको देखंगे के लिए काशी से ही नही बल्कि तमाम शेहरो राज्यों के लोग शामिल हो रहे हैं। वहीं दूर दूर तक घाटों पर लोगों की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी हैं। ऐसे में आज के शो को देखने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी संग गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हो कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
सुबह से ही उमड़ा लोगों का जमावड़ा
आपको बता दें कि काशी (Varanasi) में वायु सेना के एयर शो के तीसरे दिन रविवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर एयर शो देखने वालों का हुजूम उमड़ने लगा था। सुबह 9 बजे से भीड़ जुटनी शुरू हो गई और सभी अपने स्थान पर बैठ गए हैं। सभी की नजरें आसमान पर होने वाले विमानों के करतब पर दस बजे से ही टिक गईं।

Varanasi Air Show 2026: 10.10 बजे pm मोदी पहुंचे वाराणसी
दरअसल, विंग्स ओवर गंगेस एयर शो में शामिल होने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी रविवार की सुबह 10.10 बजे ही (Varanasi) एयरपोर्ट पहुंच गए। एयरपोर्ट से ही अरविंद मिल की नई यूनिट का उद्घाटन करने मिर्जामुराद के खोचवां पहुंचे जहां 40 महिला कर्मियों से संवाद करेंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचेंगे और वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एयर शो देखने नमो घाट जाएंगे।

भारतीय वायु सेना के शौर्य और पराक्रम से गौरवान्वित होगा : योगी
ब्तादते चलें कि इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आयोजन के बारे में पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि इस गौरवपूर्ण अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।भारतीय वायु सेना के 94 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में नमो घाट (Varanasi) पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में आप दोनों का आत्मीय सान्निध्य प्राप्त होगा।
पीएम के साथ वीआइपी लोगों का जमावड़ा
गौर्त्रलब हैं कि पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नमो घाट पर एयर शो के आयोजन के दौरान मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:- भीषण धूप भी नहीं डिगा सकी काशीवासियों का उत्साह
राजनाथ सिंह व सीएम योगी शनिवार की शाम ही काशी आ गए थे। एयर शो में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव मौर्य समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

