Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला पुलिस लाइन से सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट होते हुए राजघाट पुल स्थित नमो घाट के लिए रवाना हुआ।काफिले के गुजरने वाले मार्गों पर प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चमचमाती सड़कें और जगह-जगह बनाए गए भव्य स्वागत मंच काशी की भव्यता और अतिथि सत्कार की झलक पेश कर रहे थे। पीएम के नमो घाट आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है, तो वहीं भाजपा नेता और कार्यकर्ता ने pm मोदी का स्वागत किया हैं।
Varanasi: पूरा रास्ता भगवामय हो गया
काशीवासी (Varanasi) अपने सांसद और प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। बैरिकेडिंग के पीछे खड़े लोगों का उत्साह देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुद को रोक नहीं सके और कार के गेट पर खड़े होकर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पूरा दृश्य किसी रोड शो जैसा नजर आया, जहां हर तरफ सिर्फ ‘मोदी-मोदी’ के नारे गूंज रहे थे। पुलिस लाइन से नमो घाट तक पीएम मोदी का काफिला रवाना हुआ तो पूरा रास्ता भगवामय हो गया।
ये भी पढ़े:- PM मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण
