Varanasi: काशी के नमो घाट पर रविवार को वायु सेना की 94 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रखा गया “wings over ganges” के अंतिम दिन यानि 25 अक्टूबर 2026 को वाराणसी के संसद और देश के प्रधानमंत्री PM मोदी शामिल हुए उनके साथ साथ मुक्स्यम्न्त्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, और राजनाथ सिंह ने भी अपनी भागीदारी मौजूद की।

मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वायुसेना के कमांडर ने गंगा और वायुसेना के विमानों से सुसज्जित एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद शुरू हुआ एयर शो का रोमांचक सफर। इस दौरान काशी (Varanasi) के आसमान में देशभक्ति का रंग देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भारतीय वायुसेना ने अपने शौर्य और पराक्रम का शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया।

आसमान में टिकी रहीं पीएम की नजरें
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की नजरें लगातार आसमान में टिकी रहीं। गंगा की लहरों के ऊपर और काशी (Varanasi) के आसमान में जब वायुसेना के विमानों ने करतब दिखाए तो घाटों पर मौजूद लोगों का उत्साह देखने को मिला। भीड़ ने विमनो का हैरतअंगेज करतब देख हरा हर महादेव भारत माता की जय के नारे से पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया. वहीं कड़ी धूप के बावजूद दर्शक अपनी जगह से टस से मस नहीं हुए और तेजस राफेल सुखोई सहित तमाम लड़ाकू विमानों को देखने के लिए लगतातर उनकी नज़रे असमान की ओर टिकी रही।

Varanasi: विमानों ने दिखाई कलाबाजी
आपको बतादें कि प्रधानमंत्री की मौजूदगी में सुखोई, राफेल और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों ने हैरतअंगेज कलाबाजी दिखाई। नमो घाट के साथ-साथ आसपास के सभी घाटों और गंगा पार डोमरी क्षेत्र में लाखों की संख्या में दर्शक जुटे रहे। हर करतब पर लोगों ने जमकर हूटिंग की।

वहीं गंगा (Varanasi) के ऊपर लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों के प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आसमान में विमानों की गर्जना और उनके हैरतअंगेज करतबों के बीच पूरा माहौल देशभक्ति में रंग गया। इस मेगा एयर शो में विमानों और हेलीकॉप्टरों ने हिस्सा लेकर भारतीय वायुसेना की क्षमता और साहस का लोहा मनवाया।

पीएम ने किया ‘जय हिंद‘ का इशारा
गौरतलब हैं कि इस बीच एक बेहद खास पल भी देखने को मिला। जब वायुसेना का शौर्य देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गदगद हो गए और अपने हाथ के इशारे से ‘जय हिंद’ का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री को ऐसा करते देख (Varanasi) आसपास मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर जोरदार उत्साह जताया। कार्यक्रम खत्म होते ही प्रधान मंत्री अपने काफिले के साथ दिल्ली के लिए रवानन हो गए।

ये भी पढ़े:- Varanasi में मोदी का रोड शो, समर्थकों ने फूल बरसाए

