Varanasi: लंका थाना क्षेत्र के सुंदरपुर स्थित आशुतोष नगर कॉलोनी में असलहा तस्करों की तलाश में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर शुक्रवार देर शाम बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में लंका थाने में तैनात कांस्टेबल अमित शुक्ला को पेट, पीठ और हाथ में तीन गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
डीसीपी काशी गौरव बंसवाल के अनुसार, लंका थाने की क्राइम टीम के चार पुलिसकर्मी असलहा तस्करी से जुड़े संदिग्धों की तलाश में आशुतोष नगर पहुंचे थे। पुलिस टीम ने दो युवकों को पकड़कर पूछताछ शुरू की थी। इसी दौरान एक युवक ने पुलिसकर्मियों (Varanasi) को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में कांस्टेबल अमित शुक्ला घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी।
लौटूबीर मंदिर के पास मुठभेड़ में पहला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम (Varanasi) पर हमले के बाद बदमाशों की तलाश में कई टीमें लगाई गईं। आरोपियों का पीछा करते हुए पुलिस लौटूबीर मंदिर के पास पहुंची, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान उसका एक साथी फरार हो गया था।
Varanasi: दो अन्य आरोपी भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
पुलिस ने घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों अंजनी झा और राजू तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में इस्तेमाल किए गए असलहों को सामनेघाट इलाके (Varanasi) में छिपाने की जानकारी दी। पुलिस टीम जब दोनों को लेकर हथियारों की बरामदगी के लिए पहुंची, तो आरोप है कि दोनों ने छिपाए गए असलहों से पुलिस पर फायरिंग कर दी।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अंजनी झा और राजू तिवारी के पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस कमिश्नर पहुंचे ट्रॉमा सेंटर
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने घायल कांस्टेबल अमित शुक्ला का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों (Varanasi) को घायल सिपाही को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़ें:- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.78 लाख के पटाख़ों के साथ एक गिरफ्तार
पुलिस पूरे मामले में असलहा तस्करी के नेटवर्क और घटना (Varanasi) में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि कांस्टेबल अमित शुक्ला की हालत अब खतरे से बाहर है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

