Patna: विश्वविद्यालय और कॉलेजों के कार्यरत शिक्षकों के लिए एक अहम् खबर सामने आई हैं बिहार के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार कॉलेज शिक्षकों को वेतन देने की मौजूदा व्यवस्था को बदलकर कोषागार यानि ट्रेज़री के माध्यम से सीधे भुगतान करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में अब माना जा रहा हैं कि इस व्यवस्था के लागू होने के बाद विश्वविद्यालयों के स्तर पर वेतन भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव होगा और शिक्षकों के खाते में वेतन भेजने की पूरी जिम्मेदारी ट्रेज़री की होगी।
भुगतान की व्यवस्था में बदलाव
आपको बतादें कि (Patna) विश्वविद्यालयों को पहले ट्रेजरी से वेतन भुगतान के लिए अलग-अलग राशि जारी की जाती थी, उसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा वेतन भुगतान किया जाता था। लेकिन अब आगे से सीधे ट्रेजरी से ही शिक्षकों के खाते में वेतन जायेगा। इसे लेकर लोकसभा भवन से भी मंजूरी मिल गई हैं। वहीं इसे बुधवार को कैबिनेट में क्या जायेगा और वहा प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद, नयी व्यवस्था लागू की जायेगी।
Patna: विश्वविद्यालयों में होगा बदलाव
गौरतलब हैं कि विश्वविद्यालयों के माध्यम से कॉलेज शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाती है। इसमें विश्वविद्यालय स्तर पर वेतन से संबंधित प्रक्रियाएं पूरी करनी पड़ती हैं। वहीं अब नयी व्यवस्था लागू होने पर भुगतान की प्रक्रिया को सीधे ट्रेज़री से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है।
ये भी पढ़ें:- छुट्टा सांड के हमले से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत
इसका उद्देश्य वेतन भुगतान की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। कोषागार से सीधे भुगतान की व्यवस्था होने पर वेतन जारी करने की प्रक्रिया में (Patna) विश्वविद्यालयों की भूमिका सीमित हो जायेगी।

