Varanasi से दिल्ली के बीच शुरू होने जा रही वंदे भारत रेलगाड़ी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को काशी पहुंचे. उनके आगमन को लेकर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला. एयरपोर्ट परिसर में पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया.
Varanasi एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
केंद्रीय रेल मंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भाजपा के कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे. इनमें विधायक अवधेश सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी, पवन सिंह तथा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं एयरपोर्ट के प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय प्रमुख रूप से शामिल रहे. सभी ने रेल मंत्री का स्वागत करते हुए उनके काशी आगमन पर प्रसन्नता जताई.
Varanasi और दिल्ली के बीच वंदे भारत रेल सेवा की शुरुआत को पूर्वांचल के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस रेलगाड़ी के संचालन से दोनों शहरों के बीच आवागमन को अधिक सुविधाजनक और तेज बनाने की उम्मीद है. खासकर कारोबार, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य जरूरी कार्यों से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिल सकेगा.
ये भी पढ़ें:- असलहा तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का यह दौरा varanasi के रेल संपर्क और यात्री सुविधाओं के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वंदे भारत रेलगाड़ी के उद्घाटन को लेकर रेलवे और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. एयरपोर्ट पर स्वागत कार्यक्रम के बाद रेल मंत्री निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए.

