Varanasi: छावनी क्षेत्र और आसपास की कॉलोनियों में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत बरकरार है। वन विभाग और छावनी परिषद की ओर से उसे पकड़ने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने बंगला नंबर 61 और सेंट मेरी स्कूल में पिंजड़े लगाए हैं। इसके अलावा जंगल के इलाके में बड़े जाल बिछाए गए हैं और पांच टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।
तेंदुए की गतिविधियों पर वन विभाग की नजर
वन विभाग तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। हालांकि, विभाग अभी इस स्थिति में नहीं है कि तेंदुआ छावनी क्षेत्र या आसपास के इलाके (varanasi) से कहीं दूर चला गया है। ऐसे में उसकी तलाश लगातार जारी है। छावनी परिषद और आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- वाराणसी पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वंदे भारत का करेंगे उद्घाटन
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही तेंदुए का पता नहीं चला तो लोगों की चिंता और बढ़ सकती है। वहीं, डीएफओ निधि चौहान ने शुक्रवार को छावनी क्षेत्र (varanasi) का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तेंदुए को पकड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली और वन विभाग की टीम को लगातार सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया।
Varanasi: संबंधित स्थानों पर दोबारा भी सर्च अभियान
डीएफओ ने स्पष्ट किया कि तेंदुए की मौजूदगी से जुड़ी सूचनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। वन विभाग की टीमें स्थानीय लोगों (varanasi) से संपर्क कर उसकी गतिविधियों से संबंधित जानकारी जुटा रही हैं। संबंधित स्थानों पर दोबारा भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

