Varanasi: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में मंगलावर दोपहर पहुंचे सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की दोनों MLC सीटें जीतने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली बार काशी पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा। भाजपा जाएगी तो हमारा किसान मुस्कुराएगा और युवा मुस्कुराएंगे।
वहीं उन्होंने काशी (Varanasi) को क्योटो बनाने के वादे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि काशी को क्योटो तो नहीं बना पाए, लेकिन कम से कम क्योटो की तस्वीर ही लगा देते। क्यों नही लगाई तस्वीर ? इस दौरान अखिलेश यादव ने वाराणसी की दोनों MLC सीटों पर जीत को बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद बताया और कहा बाबा विश्वनाथ ने दोहरा आशीर्वाद दिया हैं।

बनारस में मेट्रो चलेगी – अखिलेश यादव
आपको बतादें कि अखिलेश यादव ने कहा कि जब मेरी सरकार बनेगी तो बनारस (Varanasi) में मेट्रो बनाने का काम मेरी सरकार करेगी। वहीं उन्होंने कहा, “केंद्र की सरकार को लखनऊ वाले धोखा दे रहे हैं। भाजपा जब जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा।
श्री कृष्णा के अपमान पर बोले अखिलेश
सपा मुखिया ने कहा कि जो भगवान श्रीकृष्ण को क्या कह रहे हैं, पूरे देश के लोग दुखी हैं, पूरे दुनिया के लोग दुखी हैं। अब तो प्रभु श्रीराम जी के बारे में क्या कह रहे हैं। यह सिर्फ अराजकता फ़ैलाने का काम कर रहे हैं जो काफी निंदनीय हैं।

वहीं उन्होंने काशी (Varanasi) के बुनकरों और मां गंगा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बनारस के बुनकरों का हाल क्यों नहीं पूछा? इन्होंने न केवल मां गंगा को भुलाया, बल्कि मां गंगा को धोखा दिया है।
दिवंगत कार्यकर्ता के परिवार से मिलने रवाना हुए
दरअसल, एक दिवसीय दौरे पर (Varanasi) आए अखिलेश यादव एयरपोर्ट से सीधे सीरगोवर्धनपुर गांव के लिए रवाना हुए। यहां सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव उर्फ नत्थू के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

Varanasi: पूर्व जिलाध्यक्ष का जानेंगे हाल
इसके बाद अखिलेश यादव युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजय फौजी के घर पहुंचे। यहां उन्होंने लंबे समय से बीमार चल रहे उनके पिता और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी का हालचाल लिया।
ये भी पढ़े:- UP में ठंड बढ़ी, 7 जिलों में कोहरा; नोएडा-गाजियाबाद की हवा सबसे खराब
पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरपुर (Varanasi) स्थित लता कुंज में पूर्व IRS अधिकारी राजेश सिंह के आवास भी पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में MLC चुनाव के नतीजों, संगठन की स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में PDA की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी बातचीत हुई। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और वाराणसी से लखनऊ के लिए रवाना हुए।

