ऑटो चालक जितेंद्र सोनकर के परिवार पर टूटा आर्थिक संकट, घर का इकलौता कमाने वाला है घायल; ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज
Varanasi: रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ के पास सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों के साथ ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक चालक के नशे में होने की आशंका जताई गई। वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने के कारण दुर्घटना हुई। हालांकि, (Varanasi) हादसे के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

घर का इकलौता कमाने वाला जितेंद्र सोनकर घायल
हादसे में घायल ऑटो चालक जितेंद्र सोनकर (25) पुत्र छांगु सोनकर कबीर नगर, चंदौली (Varanasi) का निवासी बताया गया है। समाजसेवी राजेश कुमार सेठ के अनुसार, जितेंद्र अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। जितेंद्र के दो बेटे और एक बेटी हैं। उसकी मां दिव्यांग हैं, जबकि पिता करीब 60 वर्ष के हैं और मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं।

राजेश कुमार सेठ ने बताया कि जितेंद्र की कमाई से ही पूरे परिवार का खर्च चलता है। ऐसे में दुर्घटना में उसके घायल होने के बाद परिवार के सामने इलाज और रोजमर्रा के खर्च को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने चिंता जताई कि यदि जितेंद्र लंबे समय तक काम करने में असमर्थ रहता है तो परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा।

मां पहुंची ट्रामा सेंटर, रो-रोकर बुरा हाल
हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति की पहचान मनोज (34) निवासी बबुरी, चंदौली (Varanasi) के रूप में हुई है। वहीं, ऑटो में सवार अन्य दो लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। दोनों के बेहोशी की हालत में होने के कारण उनके नाम और पते की जानकारी नहीं मिल पाई है। ट्रक चालक भी दुर्घटना में घायल हुआ है।

घटना की सूचना जितेंद्र सोनकर की मां को दी गई। सूचना मिलते ही वह बीएचयू ट्रामा सेंटर (Varanasi) पहुंचीं, जहां बेटे की हालत देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की।
फिलहाल रामनगर पुलिस (Varanasi) घायलों की पहचान, दुर्घटना के कारणों और ट्रक चालक की स्थिति की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना की सूचना जितेंद्र सोनकर की मां को दी गई। सूचना मिलते ही वह बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचीं, जहां बेटे की हालत देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की।
ये भी पढ़े:- छावनी के पुराने चर्च के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ,
फिलहाल रामनगर पुलिस घायलों की पहचान, दुर्घटना के कारणों और ट्रक चालक की स्थिति की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

