एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित कई अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड पुस्तकों में दर्ज हुआ नाम, असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने अपने हाथों से प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
Varanasi: प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। इस कहावत को काशी के नन्हे बालक युवान नागेश श्रीवास्तव ने सच कर दिखाया है। महज छह वर्ष की उम्र में आवर्त सारणी (पीरियॉडिक टेबल) को क्रमवार और उल्टे क्रम में सबसे तेज और सबसे कम उम्र में सुनाकर युवान ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। अपनी असाधारण स्मरण शक्ति और प्रतिभा के दम पर युवान ने न केवल अपने परिवार, बल्कि काशी और देश का नाम भी रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड पुस्तकों में स्थान मिला है।
युवान नागेश श्रीवास्तव वर्तमान में कक्षा दो के छात्र हैं और सामनेघाट (Varanasi) स्थित सनबीम एकेडमी में पढ़ाई कर रहे हैं। छोटी उम्र में विज्ञान जैसे विषय में इतनी गहरी रुचि और याद रखने की अद्भुत क्षमता ने उन्हें विशेष पहचान दिलाई है। युवान ने आवर्त सारणी के सभी तत्वों को क्रमवार और विपरीत क्रम में सुनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि को एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड एक्सीलेंस बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इसके अलावा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी आवेदन किया गया है।
युवान की इस उपलब्धि पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने भी उन्हें आशीर्वाद और प्रोत्साहन दिया है। राज्यपाल ने अपने हाथों से युवान को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने नन्हे बालक का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल से मिले सम्मान और आशीर्वाद ने युवान के (Varanasi) परिवार का उत्साह बढ़ाया है।
Varanasi: कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी
युवान के पिता नागेश कुमार श्रीवास्तव मूल रूप से वाराणसी के कोडोपुर, पोस्ट रामनगर के निवासी हैं। वह वाराणसी (Varanasi) जिला न्यायालय में आपराधिक मामलों के अधिवक्ता हैं और पूर्व में शिक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी मां जाह्नवी गौतम काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी कर रही हैं। वह पूर्व में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर में वैज्ञानिक के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं।
युवान के परिवार में शिक्षा और अनुशासन की मजबूत परंपरा रही है। उनके दादा (Varanasi) रेलवे पुलिस बल में सेवाएं देने के बाद डीएसपी-रेल के पद से सेवानिवृत्त हुए, जबकि उनकी दादी गृहिणी हैं। परिवार का कहना है कि युवान की इस उपलब्धि के पीछे उसकी मेहनत, रुचि, याद रखने की क्षमता और परिवार का निरंतर प्रोत्साहन है।
परिवार अब युवान की प्रतिभा को आगे बढ़ाने और उसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर मंच दिलाने के लिए प्रयासरत है। परिवार ने लोगों से अपील की हैकि वे युवान का उत्साहवर्धन करें और उसकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में यथासंभव
ये भी पढ़े:- टेंगरा मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर
सहयोग प्रदान करें। छोटी उम्र में विज्ञान के क्षेत्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले युवान से परिवार और (Varanasi) काशीवासियों को भविष्य में भी कई उम्मीदें हैं।

