Varanasi: काशी में इस बार की देव दीपावली सिर्फ दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि आध्यात्मिकता और राष्ट्रभक्ति का महासंगम होने वाली है।24 नवंबर को दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि का भव्य देव दीपावली महोत्सव होगा। इस बार पूरा घाट 51 हजार दीपों की रोशनी से जगमगाएगा और 21 कुंतल फूल-मालाओं* से सजाया जाएगा।
सबसे बड़ा आकर्षण होगी माँ गंगा (Varanasi) की महाआरती। *21 अर्चक* वैदिक मंत्रोच्चार, घंट-घड़ियाल और डमरुओं के ध्वनि के साथ भगवती माँ गंगा की आरती करेंगे। उनके साथ 42 कन्याएं ऋद्धि-सिद्धि के रूप में मौजूद रहेंगी।

पद्मश्री अनूप जलोटाकी प्रस्तुति
माँ गंगा (Varanasi) के तट पर इस शाम को और खास बनाएंगे प्रख्यात गायक पद्मश्री अनूप जलोटा, जो अपनी स्वरांजलि प्रस्तुत करेंगे। इससे पहले प्रो. रेवती साकलकर द्वारा गणपति वंदना और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी।
1999 में कारगिल युद्ध में विजय
ये आयोजन तीन दशक से अधिक पुरानी परंपरा का हिस्सा है। गंगा सेवा निधि (Varanasi) ने 1999 में कारगिल युद्ध में विजय के उपलक्ष्य में अमर बलिदानियों की स्मृति में आकाशदीप संकल्प को राष्ट्रीय स्वरूप दिया था। पूरे कार्तिक मास आकाशदीप जलाए जाते हैं और देव दीपावली के दिन इसका समापन होगा।
इसी मंच से देश के अमर बलिदानी सैनिकों और सुरक्षा बलों के जवानों को ‘भागीरथ शौर्य सम्मान’ और आर्थिक सहायता से सम्मानित किया जाएगा। अमर जवान ज्योति पर रिथ लेइंग होगी और 39 जीटीसी के जवानों द्वारा लास्ट पोस्ट व गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

कार्यक्रम (Varanasi) में लेफ्टिनेंट जनरल संजय मिश्रा, सीआरपीएफ महानिदेशक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह समेत सेना और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़े:- तिरंगा लेकर भारत की चेतना जगाने निकले आनंद सिंह, 12 हजार किलोमीटर की करेंगे पदयात्रा
तो 24 नवंबर को तैयार रहिए, काशी के दशाश्वमेध घाट पर जब 51 हजार दीप जलेंगे, तो काशी (Varanasi) एक बार फिर स्वर्ग जैसी दिखेगी।

