Chaubepur: क्षेत्र के कैथी स्थित श्रीरामलाल फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भराने के बाद ऑनलाइन भुगतान को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि स्कैनर से भुगतान कराने की बात पर पेट्रोल पंप कर्मचारी भड़क गए और एकजुट होकर ग्राहक पर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि कर्मचारियों ने आसपास के गांवों से सात-आठ लोगों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है।
ऐसे में कैमरों की फुटेज (Chaubepur) घटना की जांच में अहम साक्ष्य साबित हो सकती है।गाजीपुर जिले के खानपुर क्षेत्र के घोघावारामपुर निवासी कन्हैया यादव ने पुलिस को दी बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने कैथी स्थित श्रीरामलाल फिलिंग स्टेशन पहुंचा था। पेट्रोल भरवाने के बाद उसके पास नकद रुपये नहीं थे। उसके पास कीपैड मोबाइल होने के कारण वह खुद स्कैनर से ऑनलाइन भुगतान नहीं कर सकता था। इस पर उसने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से अपना स्कैनर उपलब्ध कराने और एक नंबर बताकर उस पर रुपये भेजने की बात कही।
Chaubepur: जान से मारने की धमकी
कन्हैया का आरोप है कि भुगतान के इसी तरीके को लेकर कर्मचारी नाराज हो गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और (Chaubepur) कर्मचारियों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद आसपास के गांवों से सात-आठ अन्य लोगों को बुला लिया गया। सभी ने मिलकर उसे पीटा, मोबाइल फोन तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी।
ये भी पढ़े:- काशी-तमिल संगमम् 5.0 का शुभारंभ, वाराणसी पहुंचे उपराष्ट्रपति
पीड़ित ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। मारपीट में घायल कन्हैया यादव को पहले (Chaubepur) सीएचसी नरपतपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर, बीएचयू रेफर कर दिया। वही थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया की कन्हैया यादव की तहरीर पर पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारी, मैनेजर राहुल यादव, पंप मालिक और सात-आठ अज्ञात लोगों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) और 324(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

