Varanasi के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर आईपीएस किरण एस. ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान पदभार ग्रहण करने से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। नए नेतृत्व के आने से कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में शुरुआत हुई है। कार्यभार संभालने के बाद सर्वप्रथम ‘काशी कोतवाल’ के रूप में पूजे जाने वाले बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किए।
पुलिस आयुक्त मंदिर पहुंचे और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की
आपको बतादें कि काशी की वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार, शहर में पदभार ग्रहण करने वाला प्रत्येक वरिष्ठ अधिकारी सबसे पहले बाबा काल भैरव (Varanasi) के दरबार में हाजिरी लगाता है। धार्मिक मान्यताओं के तहत काशी की सुरक्षा की कमान उन्हीं के हाथ में मानी जाती है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए नए पुलिस आयुक्त मंदिर पहुंचे और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शहर में अमन-चैन, सुरक्षा और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कामना की। पूजन के बाद मंदिर के अर्चकों ने उन्हें प्रसाद और रक्षा सूत्र भेंट कर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कमिश्नरेट के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उनके साथ उपस्थित रहे।

यातायात व्यवस्था को सुधारने की बात
वहीं मीडिया (Varanasi) से बातचीत में पुलिस आयुक्त किरण एस. ने बताया की उन्होंने काशी कोतवाल के आशीर्वाद से शहर में कानून का राज और अधिक मजबूत किया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि आने वाले दिनों में शहर की (Varanasi) यातायात व्यवस्था (जाम) को सुधारने के साथ-साथ जुआ-सट्टा, साइबर अपराधियों और भू-माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े:- क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा रामविलास पाल का बड़ा बयान
इस महत्वपूर्ण अवसर पर कमिश्नरेट (Varanasi) के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर नवागत पुलिस आयुक्त को उनके नए दायित्व के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
