Varanasi: काशी तमिल संगमम् 5.0 का शनिवार को भव्य शुभारंभ नमो घाट पर होने जा रहा हैं जिसे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी शुरुआत करेंगे। इस आयोजन में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति विशेष विमान से वाराणसी पहुंचे। वहीं उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई बड़े नेताओं ने उन्हें बूके देखर उनका स्वागत किया।
आपको बतादें कि कार्यक्रम से काशी (Varanasi) और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और शैक्षणिक संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद हैं। काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण में तमिलनाडु के 1400 प्रतिभागी शामिल होंगे। इस आयोजन के लिए करीब 46 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसके बाद इनमे से चयनित प्रतिभागियों को 200-200 के सात समूहों में बांटकर वाराणसी लाया जाएगा।
काल कपड़े पहनकर आने वालों पर रोका
वहीं ये प्रतिभागी कन्याकुमारी, चेन्नई और कोयंबटूर समेत तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों से आएंगे। मंत्रालय इस आयोजन का नोडल मंत्रालय है। भारतीय भाषा समिति, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (Varanasi) और आईआईटी मद्रास आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वाही आपको बतादें कि अब तक काशी तमिल संगमम के चार संस्करण काशी के नमो घाट पर हो चुके हैं। काल कपड़े पहनकर आने वालों को रोका जा रहा है।
जानिए क्या है इस बार का थीम?
बतातें चलें कि काशी तमिल संगमं 5.0 (Varanasi) की इस बार कि थीम ‘तिरुक्कुरल पायिलवोम’ (आइए तिरुक्कुरल सीखें) रखी गई है। यह तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध साहित्यिक रचना तिरुक्कुरल पर आधारित है। जिसमें पत्न्तियों के दोषे के माद्यम से जीवन के नैतिक और सामाजिक मूल्यों को प्रस्तुत किया जायेगा।
50 शिक्षक देंगे तिरुक्कुरल का ज्ञान
गौरतलब हैं कि इस बार काशी-तमिल संगमम (Varanasi) की थीम को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए तमिलनाडु से हिंदी के जानकार 50 शिक्षक उत्तर प्रदेश आए हैं। ये शिक्षक वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में विद्यार्थियों को तिरुक्कुरल की शिक्षाओं से परिचित कराएंगे।
ये भी पढ़े:- एचआईवी नियंत्रण में Varanasi ने रचा इतिहास, प्रदेश में प्रथम स्थान
वहीं इस पहल से लगभग 3,000 विद्यार्थियों के लाभान्वित होने की उम्मीद है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (Varanasi) के कला संकाय के भारतीय भाषा विभाग के डॉ। जगदीशन इसके संचालन में सहयोग करेंगे।

