आज 28 नवंबर, 2026 को Kashi Tamil Sangamam 5.0 के प्रथम समूह के श्री काशी विश्वनाथ धाम आगमन पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा पारंपरिक रूप से व आत्मीयता के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मंदिर प्रशासन की ओर से पुष्पवर्षा एवं डमरू वादन के बीच समूह के सदस्यों का भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने काशी की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की अनुपम अनुभूति की।

Kashi Tamil Sangamam 5.0: धाम के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के संबंध में दी जानकारी
स्वागत के उपरांत समूह के सदस्यों ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया। दर्शन के पश्चात मंदिर प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम वं रुद्राक्ष की माला भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत उन्हें श्री काशी विश्वनाथ धाम के भव्य व विस्तृत परिसर का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान Kashi Tamil Sangamam 5.0 अतिथियों को धाम के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व, स्थापत्य कला, नवनिर्मित सुविधाओं और धाम के निरंतर विकसित होते स्वरूप के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

ये भी पढ़े:- विद्यार्थियों को मिलेंगे 51,400 टैबलेट, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
Kashi Tamil Sangamam 5.0 के प्रथम समूह का यह आगमन एवं दर्शन-पूजन काशी और तमिलनाडु के मध्य प्राचीन सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा। यह आयोजन दोनों क्षेत्रों की समृद्ध परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक एकात्मता का जीवंत प्रतीक है।


