Uttar Pradesh: यूपी सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को मेरठ में सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वह रामलीला मैदान में संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जम के हमला बोला और आगामी चुनाव को लेकर अपनी बात रखी।
सैफई के प्रधान बनने लायक हैं सपा प्रमुख
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्ष 2047 तक यूपी (Uttar Pradesh) में समाजवादी पार्टी और दिल्ली में कांग्रेस की सत्ता में वापसी की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री(Uttar Pradesh) बनने के योग्य नहीं हैं। उनके मुताबिक, अखिलेश यादव केवल अपने गांव सैफई के प्रधान बनने लायक हैं।
विपक्ष कर रहा महिला आरक्षण का विरोध
उप मुख्यमंत्री (Uttar Pradesh) कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल की जा रही है। विपक्ष को महिला सशक्तिकरण का विरोधी बताते हुए मौर्य ने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस के नेता सत्ता से बाहर होने की नाराजगी में महिला आरक्षण जैसे फैसले का विरोध कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: विद्यार्थियों को मिलेंगे 51,400 टैबलेट, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
ब्रह्मोस मिसाइल है यूपी की पहचान
केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ करते हुए दावा किया कि सरकार ने आतंकी हमलों का तीन बार कड़ा जवाब दिया है, जिसके बाद चौथी बार हमला करने की हिम्मत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि Uttar Pradesh में बनी ब्रह्मोस मिसाइल देश की रक्षा क्षमता को मजबूत कर रही है और पाकिस्तान की चुनौतियों का जवाब देने में अहम भूमिका निभा रही है। यह हमारे यूपी कि नई पहचान है ।

